नागपुर/जबलपुर:मध्य प्रदेश के जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो के विमान की रविवार को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद यह कदम उठाना पड़ा। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जारी बयान के अनुसार हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई 7308) ने रविवार सुबह 8 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इसी बीच विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके चलते फ्लाइट को डायवर्ट कर सुबह 9.25 बजे नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। लैडिंग के समय विमान में 69 यात्री सवार थे। नागपुर में लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और सघन सुरक्षा जांच शुरू की गई। फ्लाइट में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद यह विमान हैदराबाद के लिए रवाना हुआ। इंडिगो की मैनेजर हिना खान ने बताया कि जबलपुर से उड़ान भरने के कुछ समय बाद क्रू में शामिल ज्योतिस्मिता सैकिया वॉशरूम गईं। यहां टॉयलेट रोल के टुकड़े पर नीली स्याही से लिखा मैसेज दिखा। इसमें लिखा था- 'विस्फोट@9:00 पूर्वाह्न।' सैकिया ने पायलट को सूचना दी। इसके बाद नागपुर एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी गयी। फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया। एमआईएल सुरक्षा और टर्मिनल विभाग द्वारा बम खतरा आकलन समिति को जानकारी दी गई। इसके बाद विमान को नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। सुरक्षा टीम इस बात की जानकारी जुटाने में लगी है कि ये मैसेज किसने और कब लिखा?
बम से उड़ाने की धमकी के बाद जबलपुर-हैदराबाद फ्लाइट की नागपुर में आपात लैंडिंग
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
क्यों पाम तेल आम उपभोक्ता के खाने से हो रहा है दूर
अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ...
महाकुंभ में आने के पूर्व आप जानें, आने के अधिकारी हैं या नहीं
महाकुंभनगर, 31 दिसम्बर : प्रयाग को तीर्थराज प्रयाग कहा गया है। आखिर त...
घने कोहरा व कम दृश्यता के चलते श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन दूसरे दिन भी प्रभावित
श्रीनगर, 29 दिसंबर: घने कोहरा और कम दृश्यता के चलते श्रीनगर अंतरराष्ट्...
ससुराल वालों ने दहेज के लिए बहू को कीटनाशक पिलाकर मार डाला
उत्तर प्रदेश बांदा, 17 दिसंबर : दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने पर पति...
Previous
Article