मुंबई : नासिक जिले के आर्टिलरी सेंटर में प्रशिक्षण सत्र के दौरान एक तोप का गोला अचानक फट जाने से दो अग्निवीरों की मौत हो गई। इस घटना में एक अग्निवीर गंभीर रूप से घायल हो गया, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले की जांच देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
पुलिस के अनुसार देश में अग्निपथ योजना शुरू होने के बाद से अग्निवीर इसी क्षेत्र में प्रशिक्षण ले रहे हैं। गुरुवार को जवानों के एक बैच को अभ्यास के लिए शिंगवे बहुलाला फायरिंग रेंज में लाया गया था। इस स्थान पर दो अग्नि वीरों को तोप के गोले लोड करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था लेकिन उसी समय अचानक जबरदस्त धमाका हो गया। विस्फोट की तीव्रता इतनी तेज थी कि बम का गोला दोनों जवानों के शरीर में घुस गया और एक जवान झुलस गया। इस घटना के बाद तीनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने अग्निवीर गोहिल सिंह (उम्र 20) और सैफत शित (उम्र 21) को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में झुलसे एक जवान का इलाज अस्पताल में जारी है। इस घटना की प्रारंभिक जांच पुलिस कर रही है, लेकिन मामले की जांच सेना की ओर से की जाएगी।
नासिक के आर्टिलरी सेंटर में विस्फोट, दो अग्निवीरों की मौत, एक घायल
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
रायगढ़ जिले में एसटी बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 8 महिलाएं घायल
मुंबई: रायगढ़ जिले के मानगांव तहसील में स्थित मांजराने घाट पर बुधवार क...
नांदेड़ जिले में गोदावरी नदी खतरे के निशान के पार, अब तक 200 परिवार स्थानांतरित
मुंबई:नांदेड़ जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही घनघोर बारिश के चलते ग...
भारी बारिश की आशंका के चलते प्रधानमंत्री मोदी का आज का पुणे दौरा रद्द
मुंबई:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को पुणे का दौरा भारी बारिश की...
पुणे में कांच की फैक्टरी में कंटेनर से सामान उतारते समय हादसा, चार श्रमिकों की मौत
पुणे:पुणे जिले के कोंढवा में येवलेवाड़ी में स्थित कांच की एक फैक्टरी म...
Previous
Article