इटावा:समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार सहित सैफई में नेताजी की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सपा के तमाम छोटे बड़े नेताओं ने भी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सपा संस्थापक और भारत के पूर्व रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचकर नेता जी मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ सांसद डिंपल यादव, शिवपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, तेजप्रताप यादव समेत समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।
पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि नेता जी मुलायम सिंह यादव की आज दूसरी पुण्यतिथि है और हम लोग इस अवसर पर पुष्प अर्पित कर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने आए है। उन्होंने कहा कि नेता जी हमेशा किसान और बेरोजगारों के हक के लिए लड़ाई लड़ते रहे।
उप्र में उपचुनाव गठबंधन के साथ लड़ेंगे
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में नेताजी की समाधि स्थल से कहा कि आगामी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठ को अब जनता समझ चुकी है और उपचुनाव में सभी सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत होगी। अखिलेश यादव के इस बयान से उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से गठबंधन टूटने और अकेला चुनाव लड़ने की सुर्खियों पर आज विराम लग गया।
नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में दोपहर एक बजे तक 44.08 प्रतिशत मतदान दर्ज
जम्मू : जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में दोपह...
गोली मारकर सर्राफ़ा व्यापारी से 10 लाख की लूट, व्यापारी की हालत गंभीर
रायबरेली:गोली मारकर सर्राफ़ा व्यापारी से बड़ी लूट हुई है। लुटेरे करीब 10...
ऑपरेशन सिंधु: ईरान ने भारत के लिए खोला एयरस्पेस, छात्रों का पहला दल आज रात दिल्ली पहुंचेगा
नई दिल्ली, 20 जून 2025 : पश्चिम एशिया ...
केदारनाथ विस सीट पर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार आगे
रुद्रप्रयाग, 23 नवम्बर : उत्तराखंड की रुद्रप्रयाग जनपद की केदारनाथ विध...
Previous
Article