एक्ट्रेस कृति सेनन ने साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हीरोपंती' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। वह आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में अपनी जगह बना चुकी हैं। कृति ने 'बरेली की बर्फी', 'लुका-छुपी' और 'भेड़िया' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही में कृति ने पहली बार हिंदी सिनेमा में भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) पर टिप्पणी की है।
कृति सेनन ने हाल ही में '55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर अपनी राय व्यक्त की, जिस पर आजकल खूब चर्चा हाे रही है। उनके अनुसार नेपोटिज्म के लिए केवल फिल्म इंडस्ट्री को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। कृति ने कहा कि मीडिया और दर्शक ही स्टार किड्स को लेकर चर्चा करते हैं और इसमें एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। वह मानती हैं कि दर्शकों की दिलचस्पी स्टार किड्स के बारे में जानकारी प्राप्त करने में है और इस वजह से मीडिया इन मुद्दों को अधिक तूल देती है।
इसके साथ ही कृति ने यह भी बताया कि अगर किसी के पास असल में प्रतिभा है, तो वह किसी भी परिस्थिति में सफलता हासिल कर सकता है। उनका मानना था कि अगर किसी व्यक्ति में वास्तविक कौशल है, तो वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ही लेगा। भले ही वह किसी फिल्मी परिवार से न हो। इस बयान से कृति ने यह संदेश देने की कोशिश की कि असली टैलेंट है तो पहचान में आ जाती है, चाहे उसकी शुरुआत किसी भी तरह से हो। एक्ट्रेस का कहना कि अगर आपका बैकग्राउंड फिल्म इंडस्ट्री में नहीं है तो आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आप जो अवसर चाहते हैं, उसे पाने में बहुत समय लगता है। इसके अलावा किसी मैगजीन के कवर पर अपनी फोटो पाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। यहां हर चीज़ के लिए संघर्ष है, लेकिन अगर आप 1-2 फिल्मों के बाद भी कड़ी मेहनत करते रहेंगे तो आपको कोई नहीं रोक सकता।
नेपोटिज्म पर खुलकर बोलीं अभिनेत्री कृति सेनन
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
'बेबी जॉन' क्रिसमस के मौके पर रिलीज, सलमान खान का कैमियो सीन लीक
वरुण धवन स्टारर बेबी जॉन आज यानी 25 दिसंबर क्रिसमस के मौके पर हर जगह रिलीज हो गई है। ...
फिल्म अभिनेता सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिली
मुंबई, 21 जनवरी : फिल्म अभिनेता सैफ अली खान को मंगलवार को दोपहर में ली...
रणवीर सिंह की मां ने पोती के लिए दान किए बाल
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कुछ महीने पहले माता-पिता बने हैं। दी...
सिडनी में नए साल का स्वागत करते दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ये पॉपुलर कपल इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में है। भारत बनाम ऑस्ट्र...
Previous
Article