मुंबई:बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान को बिग बॉस के नए सीजन में देखने के लिए उनके फैंस बेताब हैं। बिग बॉस सीजन-18 जल्द ही फैंस के सामने आने वाला है। इस सीजन के शुरू होने से पहले ही पिछले कुछ समय से इसकी काफी चर्चा हो रही है। ऐसी अफवाहें थीं कि सलमान खान इस साल बिग बॉस शो को होस्ट नहीं करेंगे। हालांकि, बिग बॉस फैंस के लिए एक अच्छी खबर है और इस शो को सलमान खान होस्ट करेंगे।
अभिनेता सलमान खान बिग बॉस-18 की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक, सलमान खान ने बिग बॉस- 18 शो की शूटिंग शुरू कर दी है। बिग बॉस-18 जल्द ही दर्शकों के सामने आएगा। बिग बॉस ओटीटी-3 में भी फैंस को सलमान खान की कमी महसूस हुई। अब सलमान खान एक बार फिर होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे।
अटकलें लगाई जा रहा थी कि स्वास्थ्य कारणों से सलमान खान बिग बॉस शो को होस्ट नहीं करेंगे। ऐसी खबरें थीं कि पसलियों में चोट के कारण सलमान खान बिग बॉस-18 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, लेकिन अब सलमान खान ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है, क्योंकि वह सीधे बिग बॉस के सेट पर पहुंच गए हैं। बिग बॉस-18 का प्रोमो शूट करने के लिए बिग बॉस के सेट पर पहुंचे सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान बिग बॉस-18 के सेट के बाहर नजर आ रहे हैं। सलमान खान आगामी रियलिटी शो बिग बॉस-18 के प्रोमो की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचे। सलमान खान ब्लू शर्ट के साथ ब्लैक ब्लेज़र और पैंट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
वीडियो में सलमान खान फोटो के लिए पोज देते वक्त चोट से जूझते नजर आए। वह चलते-चलते अपनी पसलियों को छूते नजर आए, जिससे साफ पता चल रहा है कि वह दर्द में हैं। दर्द में होने के बावजूद सलमान बिग बॉस के सेट पर पहुंचे और सेट के बाहर फैंस से मुलाकात भी की। उनके साथ एक प्रोमो भी शूट किया। 'बिग बॉस-18' का प्रोमो सितंबर 2024 के मध्य में प्रशंसकों के सामने आने की उम्मीद है।
पसलियों में चोट के बावजूद 'बिग बाॅस-18' के सेट पर पहुंचे सलमान खान
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
रश्मिका का हुआ था एक्सीडेंट, एक्ट्रेस ने पोस्ट फैंस काे दी जानकारी
मुंबई:कई फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री रश्मिका को फिल्म पुष्पा से...
बिग बॉस ओटीटी 3 फेम एक्ट्रेस सना सुल्तान की शादी
बिग बॉस ओटीटी-3 फेम सना सुल्तान खान ने मदीना में मुहम्मद वाजिद से शादी कर ली है। उन्ह...
देओल परिवार की बेटियों, बहुओं को फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की इजाजत नहीं, अभय देयोल का खुलासा
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कुछ परिवार ऐसे हैं जिनमें महिलाओं को एक्टिंग फील्ड में डेब्...
ऋषभ शेट्टी की कांतारा का प्रीक्वल 'कांतारा 2' जल्द होगा रिलीज, जानें तारीख और बजट के बारे में
सुपरहिट फिल्म कांतारा की सफलता के बाद, अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी के फैंस के लिए ...
Previous
Article