मुंबई, 05 फरवरी : पालघर जिले के बोरशेती जंगल में जंगली सूअर का शिकार करते समय गलती से गोली चलने से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी पुलिस को मंगलवार को मिलने के बाद मनोर पुलिस स्टेशन की टीम ने इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।
पालघर जिला पुलिस आयुक्तालय के उप विभागीय पुलिस अधिकारी अभिजीत धाराशिवकर ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 28 जनवरी की रात को बोरशेती जंगल में किरात, राओटे और अकोली गांवों के 10-15 लोग जंगली सूअर का शिकार करने गए थे। शिकारियों को पता था कि जंगली सूअर और धारीदार बाघ जंगल में स्थित झील में पानी पीने आते हैं इसलिए यह लोग आस-पास छिप गए। कुछ लोग पहाड़ पर और कुछ पेड़ों पर छिप गए। उस दिन अमावस्या की रात थी, इसलिए जंगल में घना अंधेरा था। इसी समय कुछ शिकारी जंगल में देर से पहुंचे। उन्होंने अपने मोबाइल फोन की टॉर्च या बैटरी चालू किए बिना, शांतिपूर्वक आगे बढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान अंधेरे में हलचल होने पर एक शिकारी ने गोली चला दी। शिकारी की एक गोली सीधे 60 वर्षीय रमेश जन्या वार्था की छाती में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी गोली महालोदा नामक एक अन्य शिकारी के पैर में लगी। इस घटना को छिपाने के इरादे से शिकारियों ने रमेश वार्था के शव को जंगल में दफना दिया, जबकि घायल महालोदा को उसके घर लाया गया। इसके बाद गोपनीयता बनाए रखने के लिए उसे किसी अस्पताल नहीं ले जाया गया। इससे 31 जनवरी को उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार भी गुप्त तरीके से कर दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जंगल में दफनाए गए रमेश वार्था के शव को बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने छह शिकारियों को गिरफ्तार किया और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
पालघर में जंगली सूअर के शिकार के दौरान गोली चलने से 2 लोगों की मौत, छह गिरफ्तार
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
मुंबई में मूसलाधार बारिश से केईएम अस्पताल में जलभराव, पीआईसीयू प्रभावित; कई इलाकों में ट्रैफिक बाधित
मुंबई, 26 मई:
मुंबई: बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर टोल वसूली के लिए नया ऑपरेटर नियुक्त करने की तैयारी, एमएसआरडीसी ने जारी किया टेंडर
मुंबई: महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निग...
टैटू और मेहंदी आर्टिस्ट के साथ लोकल ट्रेन में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
ठाणे : रविवार सुबह कोपर स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन में एक टैटू और मेहंदी ...
Stay Connected
‘झंडा ऊँचा रख दिया’: RCB महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली , 06 February 2026 नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB महिला टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग WPL 2026...
Previous
Article