नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज रूस रवाना होंगे। वो अपनी यात्रा के दौरान ब्रिक्स समूह के नेताओं और अन्य आमंत्रित अतिथियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर जा रहे हैं। यह इस साल उनकी दूसरी रूस यात्रा है।
रूस के कजान शहर में 22-23 अक्टूबर को ब्रिक्स का शिखर सम्मेलन होगा। संगठन के विस्तार के बाद यह इसका पहला शिखर सम्मेलन है। ब्रिक्स दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाने वाला एक महत्वपूर्ण समूह है। मिस्र, ईरान, इथियोपिया और यूएई इसी साल इस संगठन में शामिल हुए हैं। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि उनका देश ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ 40 अन्य नेताओं का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। अलीपोव कहा कि ब्रिक्स में नए सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है। यह विस्तार ग्लोबल साउथ के हितों को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में इस संगठन को मजबूत करेगा।
उल्लेखनीय है कि रूस वर्तमान में ब्रिक्स का अध्यक्ष है। इसकी शुरुआत चार देशों – ब्राजील, रूस, भारत और चीन के साथ आने पर ब्रिक के रूप में हुई थी। 2010 में इसमें दक्षिण अफ्रीका भी शामिल हुआ। इसके बाद इसे ब्रिक्स नाम दिया गया। पिछले साल इस संगठन का और विस्तार हुआ। अलीपोव ने कहा है कि बड़ी संख्या में देशों ने इसमें शामिल होने में रुचि दिखाई है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के अवसर पर भारतीय फिल्मों को और बढ़ावा देने पर भी चर्चा कर सकते हैं। ऐसे संकेत पिछले सप्ताह मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन ने वैश्विक संवाददाता सम्मेलन में दिए थे। उल्लेखनीय है कि रूस में राजकपूर की आवारा और मिथुन चक्रवर्ती की डिस्को डांसर से लेकर शाहरुख खान की पठान तक विभिन्न बॉलीवुड फिल्में रूस के लोगों को बेहद पसंद हैं। पुतिन ने विदेशी पत्रकारों के एक समूह के साथ बातचीत में कहा कि उन्हें लगता है कि रूस में भारतीय फिल्में कहीं और की तुलना में अधिक लोकप्रिय हैं।पुतिन ने कहा कि रूस में एक विशेष टीवी चैनल है। वह हमेशा भारतीय फिल्में दिखाता है। उन्होंने रूस में भारतीय फिल्मों के विपणन को भी एक ऐसा मुद्दा बताया जिस पर चर्चा की आवश्यकता है। इसी क्रम में उन्होंने भारतीय दवा निर्माण क्षेत्र और ऑटोमोटिव क्षेत्र का भी उल्लेख किया। पुतिन ने कहा कि सिनेमा उत्पाद और फिल्मोद्योग अर्थव्यवस्था का हिस्सा हैं और इन्हें उचित रूप से विनियमित किया जाना चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज रवाना होंगे रूस
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
GST घटा, कारें सस्ती हुईं – मारुति और हुंडई को बिक...
नई दिल्ली, 12 सितंबर 2025: भारत की दो प्रमुख कार निर्माता कंपनियाँ—मारुति सुजुकी इंडिया और हुंडई मोटर इंडिया—ने उम्मीद जताई है कि जीएसटी स...
फरहान अख्तर के ड्राइवर ने किया ₹12 लाख का फर्जीवाड...
मुंबई : मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी के ड्राइवर ने फरहान के नाम पर जा...
मुंबई: एसआरए ने कार्पस फंड में भारी बढ़ोतरी का प्र...
मुंबई में झुग्गी पुनर्विकास परियोजनाओं के तहत बनाए जा रहे रिहैबिलिटेशन टॉवर्स के लिए अब डेवलपर्स को ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। स्लम पुनर्विकास प्राधिक...
डोंबिवली में दुखद हादसा: नवरात्रि भोज के बाद खुले ...
डोंबिवली ठाणे, 30 सितंबर: ठाणे जिले के डोंबिवली में नवरात्रि के मौके पर हुए एक भंडारे के दौरान दर्दनाक हाद...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत, ग्राहक अब मोबाइल नेटवर्क की तरह बदल सकेंगे गैस प्रदाता
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्...
गुजरात: कच्छ में 1971 युद्ध के शरणार्थियों ने पहलगाम हमले की निंदा की, भारतीय सशस्त्र बलों को पूरा समर्थन देने की बात कही
कच्छ: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम ...
कैबिनेट : बिजली से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा देने के लिए पीएम ई-ड्राइव योजना को मंजूरी
नई दिल्ली : कैबिनेट ने बुधवार को दो वर्षों की अवधि में 10,900 करोड़ रु...
नागपुर एल्युमिनियम फैक्ट्री विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हुई
नागपुर: नागपुर जिले के उमरेड ...
Previous
Article