नागपुर/जबलपुर:मध्य प्रदेश के जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो के विमान की रविवार को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद यह कदम उठाना पड़ा। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जारी बयान के अनुसार हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई 7308) ने रविवार सुबह 8 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इसी बीच विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके चलते फ्लाइट को डायवर्ट कर सुबह 9.25 बजे नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। लैडिंग के समय विमान में 69 यात्री सवार थे। नागपुर में लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और सघन सुरक्षा जांच शुरू की गई। फ्लाइट में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद यह विमान हैदराबाद के लिए रवाना हुआ। इंडिगो की मैनेजर हिना खान ने बताया कि जबलपुर से उड़ान भरने के कुछ समय बाद क्रू में शामिल ज्योतिस्मिता सैकिया वॉशरूम गईं। यहां टॉयलेट रोल के टुकड़े पर नीली स्याही से लिखा मैसेज दिखा। इसमें लिखा था- 'विस्फोट@9:00 पूर्वाह्न।' सैकिया ने पायलट को सूचना दी। इसके बाद नागपुर एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी गयी। फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया। एमआईएल सुरक्षा और टर्मिनल विभाग द्वारा बम खतरा आकलन समिति को जानकारी दी गई। इसके बाद विमान को नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। सुरक्षा टीम इस बात की जानकारी जुटाने में लगी है कि ये मैसेज किसने और कब लिखा?
बम से उड़ाने की धमकी के बाद जबलपुर-हैदराबाद फ्लाइट की नागपुर में आपात लैंडिंग
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
त्वरित वाणिज्य (क्विक कॉमर्स) के खिलाफ अस्तित्व की लड़ाई तेज होने से करीब 2 लाख किराना दुकानों ने तोड़ दिया दम
कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्सकैट के राष्ट्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय खाद्य तेल व्य...
एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए यात्रियों के परिजन बोले – "कानूनी फॉर्म न भरने पर मुआवज़ा नहीं मिलेगा" की धमकी दे रही एयरलाइन
नई दिल्ली, 4 जुलाई – अहमदाबाद से लंदन ...
हॉस्पिटल में भर्ती कराकर इस्टीमेट मंगाइए, इलाज का खर्च सरकार देगी : मुख्यमंत्री याेगी
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों...
श्रीलंका में संसदीय चुनाव 14 नवंबर को, राजनीतिक दल जुटे तैयारी में
कोलंबो:श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने रात को संसद भं...
Previous
Article