मुंबई : पालघर जिले की बोईसर विधानसभा सीट से बहुजन विकास आघाड़ी (बविआ) के मौजूदा विधायक राजेश पाटील ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करते समय वसई विधानसभा क्षेत्र के विधायक हितेंद्र ठाकुर, नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक क्षितिज ठाकुर, वसई-विरार मनपा के पूर्व महापौर रूपेश जाधव सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर बहुजन विकास आघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पीले झंडों और पीले कपड़ों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पार्टी के पदाधिकारी नामांकन रैली में उत्साह से शामिल हुए। इस दौरान पाटील के समर्थन में नारेबाजी कर शक्ति प्रदर्शन किया गया।
बोईसर विधानसभा क्षेत्र को बहुजन विकास आघाड़ी का गढ़ माना जाता है। बोईसर में बविआ का समर्थन करने वाले मतदाताओं का बड़ा वर्ग है। यहां आज भी पार्टी की लोकप्रियता बरकरार है। बोईसर के मौजूदा विधायक राजेश पाटील अपने मिलनसार स्वभाव के चलते लोगों में चर्चित हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद पाटील ने कहा कि क्षेत्र का विकास ही मेरी प्राथमिकता है। स्थानीय जनता ने जिस तरह से मुझ पर विश्वास जताया है, मैं उस पर हमेशा खरा उतरूंगा। उल्लेखनीय है कि बोईसर विधानसभा सीट पर महायुति के दल शिवसेना शिंदे गुट से विलास तरे, महाविकास आधाड़ी के दल शिवसेना उद्धव गुट से डॉ. विश्वास वलवी चुनाव मैदान में हैं। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतों की गणना होनी है।
बहुजन विकास आघाड़ी के प्रत्याशी राजेश पाटील ने बोईसर विधानसभा सीट से किया नामांकन
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं! 5 अगस्त को मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी के सामने पेश होने का समन
मुंबईनई दिल्ली...
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या
मुंबई : एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शनि...
ठाणे: लक्ष्मी चिराग नगर में 27 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
ठाणे, 17 मई: महाराष्ट्र के ठा...
मीरा भायंदर : तंबाकू युक्त हुक्का सर्व करने वाले रेस्टोरेंट पर छापा, 2 लोग गिरफ्तार, 14 ग्राहक हिरासत में
मीरा भायंदर - एक संयुक्त ऑपरेशन में, मीरा भायंदर -वसई विरार MBVV पुल...
Stay Connected
‘झंडा ऊँचा रख दिया’: RCB महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली , 06 February 2026 नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB महिला टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग WPL 2026...
Previous
Article