नई दिल्ली, 03 फरवरी : बजट के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय मुद्रा रुपया में गिरावट देखने को मिल रहा है। रुपया 67 पैसे की गिरावट के साथ 87.29 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.00 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार के बाद भारतीय रुपया 67 पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 87.29 पर आ गया। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ 109.77 पर रहा।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी तथा तेल आयातकों की ओर से डॉलर की निरंतर मांग के कारण विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की व्यापक मजबूती से रुपये पर दबाव जारी है। कारोबारियों का कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कनाडा, मेक्सिको और चीन पर शुल्क लगाने संबंधी आदेश पर हस्ताक्षर के बाद व्यापार संघर्ष की आशंकाओं के बीच रुपया में यह गिरावट आई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को भारतीय मुद्रा रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 86.62 पर बंद हुआ था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको पर 25 फीसदी तथा चीन पर 10 फीसदी का शुल्क लगाया है।
भारतीय रुपया 67 पैसा लुढ़क कर 87.29 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
बुलियन मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि हुई है, जिसमें सोने ने 76,000 का स्तर पार कर लिया है।
नई दिल्ली : स्थानीय बुलियन मार्केट में आज लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख...
सोना वायदा में रु.324 और चांदी वायदा में रु.624 का ऊछालः क्रूड ऑयल कॉन्ट्रैक्ट में रु.34 की नरमी
विमान ईंधन 1,401.37 रुपये तक हुआ सस्ता, नई दरें लागू
नई दिल्ली, 01 जनवरी : नए साल 2025 की शुरुआत कई सारे बदलाव के साथ हो गई...
Previous
Article