नई दिल्ली:भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5जी स्मार्टफोन का बाजार बन गया है, जबकि चीन अब भी पहले स्थान पर कायम है। काउंटरपॉइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने 5जी स्मार्टफोन की शिपमेंट में यह उपलब्धि अमेरिका को पीछे छोड़कर हासिल किया है।
काउंटरपॉइंट रिसर्च की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक चीन के पास 5जी स्मार्टफोन बाजार का 32 हिस्सा हिस्सा है, जबकि भारत का हिस्सा अब 13 फीसदी है। वहीं, अमेरिका अब 10 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर आ गया है। हालांकि 5जी हैंडसेट शिपमेंट में एप्पल सबसे आगे रही, जिसकी हिस्सेदारी 25 फीसदी से अधिक है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने पहली बार अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5जी हैंडसेट का बाजार बन गया है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार 2024 की पहली छमाही में वैश्विक 5जी हैंडसेट शिपमेंट में 20 फीसदी (साल-दर-साल) की वृद्धि दर्ज हुई है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक स्तर पर 5जी स्मार्टफोन बाजार की स्थिति का अंदाजा इस तरह लगाया जा सकता है। इसमें एप्पल वैश्विक 5जी स्मार्टफोन शिपमेंट में 25 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है, जिसमें आईफोन-15 और आईफोन-14 सीरीज़ की बड़ी हिस्सेदारी है। सैमसंग 21 फीसदी हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है, जिसमें गैलेक्सी-A और S-4 सीरीज की अहम भूमिका रही है। श्याओमी ने भारत में तिहरी अंकीय (ट्रिपल-डिजिट) वृद्धि दर्ज की है, जबकि मध्य पूर्व, अफ्रीका, यूरोप और चीन में भी इसे अच्छी वृद्धि मिली है।
रिपोर्ट के मुताबिक श्याओमी और वीवो जैसी कंपनियों के लिए भारत सबसे बड़ा विकास चालक बनकर उभरा है। वीवो के लिए भी भारत, चीन और अन्य एशियाई देशों के साथ प्रमुख ग्रोथ एरिया रहा है। भारत में 5जी स्मार्टफोन की बढ़ती मांग इसे ग्लोबल लेवल पर एक अहम बाजार बना रही है।
भारत अब विश्व का दूसरा सबसे बड़ा 5जी मोबाइल बाजार, अमेरिका को पीछे छोड़ा : रिपोर्ट
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
लगातार एकतरफा तेजी के बाद बीते सप्ताह पाम तेल के दाम में 8% से अधिक की गिरावट
अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ...
देश का तंबाकू निर्यात पांच वर्ष में बढ़कर 12,005 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर
नई दिल्ली, 01 जनवरी : देश का तंबाकू निर्यात पिछले पांच वर्ष में 87 फीस...
Previous
Article