नागपुर, 07 जनवरी : कर्नाटक और गुजरात के बाद अब महाराष्ट्र के नागपुर में चाइनीज वायरस एचएमपीवी के दो मामले सामने आए हैं।दोनों बच्चों के रक्त नमूने आगे की जांच के लिए पुणे में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) में भेजे गए हैं। नागपुर के जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर, एम्स के निदेशक डॉ. प्रशांत जोशी, जिला सर्जन डॉ. निवृत्ति राठौड़, नगर चिकित्सा अधिकारी दीपक सेलोकर ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दो बच्चों में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के मामले सामने आए हैं।
बतौर विपीन इटनकर नागपुर निवासी 17 वर्षीय किशोरी और 7 वर्षीय बालक को पिछले कुछ दिनों से सर्दी, खांसी और बुखार के कारण रामदासपेठ के एक निजी अस्पताल में इलाज किया गया था। दवा देने के बाद भी बीमारी ठीक नहीं होने पर मरीज के नमूने जांच के लिए नीरी की प्रयोगशाला में भेजे गए और रिपोर्ट मिली कि दोनों 'एचएमपीवी' से संक्रमित थे। इस बारे में इटनकर ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। दोनों मरीज सामान्य स्थिति में हैं। दोनों बच्चों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पुणे में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) में भेजे गए हैं। साथ ही वायरस के बारे में गहन जानकारी के लिए नमूने पुणे की 'एनआईवी' प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। अगले 2 से 3 दिन में रिपोर्ट आने की संभावना है। इस बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका कम होने के बावजूद सरकारी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है।
महाराष्ट्र के नागपुर में दो बच्चे एचएमपीवी वायरस से संक्रमित मिले
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
महाराष्ट्र के गोंदिया में बस पलटने से 10 की मौत, 35 घायल कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की
मुंबई, 29 नवंबर : गोंदिया जिले के अर्जुनी तहसील के खजरी गांव के पास शु...
सोलापुर में निजी बस और ट्रक की टक्कर में दाे लोगों की मौत व 32 घायल
मुंबई, 29 दिसंबर : सोलापुर जिले के पंढरपुर में भटंबुरे गांव के पास रवि...
छत्रपति संभाजीनगर: ग्रैंड सरोवर होटल में भीषण आग, सभी मेहमान सुरक्षित बाहर निकाले गए
छत्रपति संभाजीनगर : महाराष्ट्...
Previous
Article