मुंबई : हरियाणा में कांग्रेस को मिली पराजय के बाद महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर वे चाहते हैं तो यहां भी अकेले चुनाव लड़ें। शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राऊत ने कहा कि हरियाणा में अगर कांग्रेस ने अन्य समान विचारधारा वाले दलों को महत्व दिया रहता तो परिणाम अलग रहते। राऊत ने हरियाणा की जीत पर भाजपा को बधाई भी दी है।
संजय राऊत ने बुधवार को सुबह पत्रकारों को बताया कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने किसी भी समविचारी पक्ष के साथ गठबंधन नहीं किया था। साथ ही बहुत से निर्दलीय भी मैदान में थे। इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा। हालांकि कांग्रेस बहुमत से सिर्फ 9 सीट पीछे रह गई। हरियाणा चुनाव में भाजपा की रणनीति बहुत अच्छी रही, इसका फल उन्हें मिला। जो जीता वह सिकंदर , इसलिए वे भाजपा को बधाई देते हैं। संजय राऊत ने कहा कि हरियाणा चुनाव से बहुत कुछ सिखने को मिला है।
संजय राऊत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी इंडिया एक साथ लड़ी थी, इसी वजह से नतीजे बेहतर रहे। राऊत ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जहां वे मजबूत रहते हैं ,वहां किसी को महत्व नहीं देते और जहां कमजोर रहते हैं, वहां मिलकर चुनाव लड़ते हैं। महाविकास आघाड़ी में कोई छोटा बड़ा नहीं है। अगर कांग्रेस को लगता है तो वे अलग चुनाव लड़ सकते हैं। संजय राऊत ने आज फिर चुनाव पूर्व भावी मुख्यमंत्री की घोषणा का मुद्दा दोहराया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर चुनाव में उमर अब्दुल्ला चेहरा थे, लोगों ने उन्हें वोट दिया। संजय राऊत ने यह भी कहा कि हरियाणा की पुनरावृत्ति महाराष्ट्र में नहीं होगी। इसका कारण महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और शरद पवार मजबूत स्थिति में है।
महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) ने दी कांग्रेस को चुनौती,कहा- चाहें तो अकेले लड़ लें चुनाव
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
GST घटा, कारें सस्ती हुईं – मारुति और हुंडई को बिक...
नई दिल्ली, 12 सितंबर 2025: भारत की दो प्रमुख कार निर्माता कंपनियाँ—मारुति सुजुकी इंडिया और हुंडई मोटर इंडिया—ने उम्मीद जताई है कि जीएसटी स...
फरहान अख्तर के ड्राइवर ने किया ₹12 लाख का फर्जीवाड...
मुंबई : मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी के ड्राइवर ने फरहान के नाम पर जा...
मुंबई: एसआरए ने कार्पस फंड में भारी बढ़ोतरी का प्र...
मुंबई में झुग्गी पुनर्विकास परियोजनाओं के तहत बनाए जा रहे रिहैबिलिटेशन टॉवर्स के लिए अब डेवलपर्स को ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। स्लम पुनर्विकास प्राधिक...
डोंबिवली में दुखद हादसा: नवरात्रि भोज के बाद खुले ...
डोंबिवली ठाणे, 30 सितंबर: ठाणे जिले के डोंबिवली में नवरात्रि के मौके पर हुए एक भंडारे के दौरान दर्दनाक हाद...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
मुंबई में फिर बारिश का कहर: आज फिर भारी बारिश की चेतावनी, अंधेरी सबवे बंद, कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मुंबई, 23 जुलाई...
अंधेरी में मेट्रो के काम के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक महिला की मौत
मुंबई :अंधेरी पूर्व के सिप्ज इलाके में मेट्रो के काम के लिए खोदे गए गड...
एमएमआरडीए की स्लम पुनर्विकास परियोजना को 1500 करोड़ की ऐतिहासिक फंडिंग, रमाबाई नगर में शहरी नवीनीकरण को मिलेगी रफ्तार
मुंबई, 20 मई, 2025: मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण एमएमआरडीए क...
मध्य रेलवे के मुंबई मंडल ने अप्रैल–जुलाई 2025 अवधि में माल लदान का रिकॉर्ड बनाया
मुंबई, 2 अगस्त 2025 – केंद्रीय रेलवे...
Previous
Article