मुंबई : एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) की टीम ने 15-16 अक्टूबर की रात को मुंबई एयरपोर्ट पर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक एयरपोर्ट कर्मी भी शामिल है। एआईयू की टीम ने इनके पास से 92.13 लाख रुपये का सोना बरामद किया है। एक अन्य मामले में मुंबई एयरपोर्ट पर ही दुबई से आए एक यात्री को गिरफ्तार करके उसके पास से मोम के रूप में 455 ग्राम सोने की धूल बरामद की गई है, जिसकी कीमत 33 लाख रुपये है। इसके साथ ही लगभग 6.11 लाख रुपये के महंगे फोन जब्त किए गए।
एयर इंटेलिजेंस यूनिट सूत्रों के अनुसार बीती रात उनकी टीम विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर दुबई से आए एक ट्रांजिट यात्री का पीछा कर रही थी, जो बैंकॉक जाने वाला था। यात्री को एयरपोर्ट के एक कर्मचारी के साथ वॉशरूम में जाते देखा गया, जिससे संदेह पैदा हुआ। कर्मचारी को रोक कर उसके अंडरगारमेंट्स की तलाशी ली गई, जिसमें 1.27 किलोग्राम 24 कैरेट सोने की धूल पाई गई जिसकी कीमत 92,13,437 रुपये है। इसके बाद एयरपोर्ट परिसर से ही दूसरे यात्री को भी पकड़ा गया।
इन दोनों ने अपने बयान में कबूल किया कि उन्होंने इससे पहले दो बार सोने की तस्करी की थी। बाद में दोनों व्यक्तियों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। इसी तरह एक अन्य यात्री के पास से मोम के रूप में 455 ग्राम सोने का चूर्ण बरामद किया गया, जिसकी कीमत 33,00,880 रुपये है। उसके पास से महंगे मोबाइल फोन जब्त किये गए, जिनकी कीमत 6,11,790 रुपये है। तीनों गिरफ्तार तस्करों से गहन पूछताछ की जा रही है।
मुंबई एयरपोर्ट पर तीन तस्कर गिरफ्तार, 92.13 लाख रुपये का सोना बरामद
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
कस्टम ने मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह से 11 करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त की
मुंबई: सीमा शुल्क विभाग कस्टम की टीम ने मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह...
पलघर में वाघ नदी में मिली बोरे में बंद महिला की शव, हत्या की संभावना
पलघर: महाराष्ट्र के पलघर जिले ...
नवी मुंबई में पानी की आपूर्ति बाधित: CIDCO ने 9-10 अप्रैल के लिए 24 घंटे का पानी कटौती की घोषणा की; खारघर, पनवेल प्रभावित
नवी मु...
मुंबई: विधवाओं और तलाकशुदा महिलाओं को ठगने वाले आरोपी की गिरफ्तारी, ₹16 लाख के गहनों की बरामदगी
मुंबई: दिंडोशी पुलिस ने एक 51 वर्षीय व...
Stay Connected
‘झंडा ऊँचा रख दिया’: RCB महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली , 06 February 2026 नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB महिला टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग WPL 2026...
Previous
Article