मुंबई: कांदिवली पूर्व में अल्पवयीन लड़की पर विनयभंग – आरोपी को गिरफ्तार किया गया

मुंबई के कांदिवली पूर्व स्थित समता नगर पुलिस ने एक अल्पवयीन लड़की पर विनयभंग के गंभीर आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना कल रात की है, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की की माँ द्वारा की गई शिकायत के बाद समता नगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी और पीड़िता एक ही इलाके में रहते हैं। आरोपी के धर्म को लेकर चर्चा हो रही है, और बताया जा रहा है कि वह मुस्लिम धर्म का है। पुलिस ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि कानून और व्यवस्था कायम रहे। समता नगर पुलिस इस समय मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
पुलिस अधिकारी और स्थानीय प्रशासन इस घटना के संदर्भ में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी और गलतफहमी को टालने के लिए प्रयासरत हैं। इस घटना ने क्षेत्र के निवासियों में अस्थिरता पैदा की है, और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
What's Your Reaction?






