मुंबई - मुंबई में गेटवे आफ इंडिया से एलीफेंटा जा रही नीलकमल नाव दुर्घटना में लापता सात वर्षीय बच्चे का शव शनिवार को दोपहर बचाव टीम ने बरामद कर लिया। इस तरह से इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। इस घटना की छानबीन कोलाबा पुलिस स्टेशन और नौसेना की टीम कर रही है। यह जानकारी पुलिस ने दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बचाव टीम ने आज दोपहर में जिस लापता सात वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया । उसकी पहचान जोहान मोहम्मद निसार अहमद पठान के रूप में हुई है। यह बच्चा 18 दिसंबर से नीलकमल नाव दुर्घटना के बाद से लापता था। बच्चे के मां की भी इसी दुर्घटना में मौत गई थी। मां-बेटे गोवा के रहने वाले थे। इससे पहले बचाव टीम ने गुरुवार को 43 वर्षीय हंसराज भाटी का शव बरामद किया गया था। इस तरह इस घटना में कुल मृतकों की संख्या 15 हो गई है।
भारतीय नौसेना ने शहर के बंदरगाह क्षेत्र में हुई सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक इस नीलकमल नाव दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने कहा कि एसएआर ऑपरेशन के तहत लापता यात्रियों की तलाश के लिए नौसेना के एक हेलीकॉप्टर और नौसेना और तटरक्षक बल की नौकाओं को तैनात किया गया था। दोनों जहाजों पर सवार 113 लोगों में से 15 की मौत हो गई और दो घायलों सहित 98 को बचा लिया गया था। उक्त अधिकारी ने कहा कि नौसेना के जहाज पर छह लोग सवार थे, जिनमें से दो बच गए थे। यह हादसा तब हुआ जब इंजन परीक्षण से गुजर रही तेज रफ्तार नौसेना की नाव ने नियंत्रण खो दिया और मुंबई तट के पास यात्री नौका 'नील कमल' से टकरा गई। 100 से अधिक यात्रियों के साथ यह नौका गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा पर्यटन स्थल की ओर जा रही थी।
इस मामले की छानबीन कोलाबा पुलिस स्टेशन की टीम भी कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र समुद्री बोर्ड (एमएमबी) द्वारा जारी दस्तावेजों के अनुसार, नाव को 84 यात्रियों और 6 चालक दल के सदस्यों को ले जाने की अनुमति थी, लेकिन यह क्षमता से अधिक भरी हुई थी। इस मामले की जांच की जा रही है।
मुंबई नीलकमल नाव हादसा : लापता 7 वर्षीय बच्चे का शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
संजय राउत द्वारा व्यापारियों के खिलाफ दिए गए बयान की वेपारी वर्ग में कड़ी निंदा
मुंबई:अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं क...
मीराभायंदर की आठ महिलाओं को 'फराल सखी' की सफलता के लिए NITI आयोग द्वारा सम्मानित किया जाएगा
मीराभायंदर: मीराभायंदर नगर निगम MBMC ...
ऑनलाइन जुए के कर्ज में डूबे गुजरात के युवक ने की आत्महत्या, विरार की वैतरणा खाड़ी में मिला शव
वसई: ऑनलाइन जुए में कर्ज के बोझ से दबे गुजरात के वापी जिले के 27 वर्षी...
Stay Connected
‘झंडा ऊँचा रख दिया’: RCB महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली , 06 February 2026 नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB महिला टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग WPL 2026...
Previous
Article