मुंबई/नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच निर्बाध सीमा पार लेन-देन की सुविधा के लिए दो राष्ट्रीय भुगतान प्लेटफार्मों-यूपीआई (भारत) और एएएनआई (यूएई) को आपस में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अबू धाबी निवेश प्राधिकरण (एडीआईए) गिफ्ट सिटी में एक सहायक कंपनी स्थापित करेगा। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने यहां भारत और यूएई उच्च स्तरीय संयुक्त निवेश कार्य बल (एचएलजेटीएफआई) की 12वीं बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय विदेश व्यापार संस्थान दुबई में अपना पहला विदेशी परिसर खोलेगा। इस संबंध में पिछले हफ्ते एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए है। अगले वर्ष की शुरुआत में इस परिसर में लघु और मध्यम अवधि के प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि भारतीय यूपीआई और यूएई की एएएनआई को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं। इससे दोनों देशों के बीच निर्बाध लेन-देन की सुविधा मुहैया हो सकेगी। उन्होंने कहा कि यूपीआई और एएएनआई को जोड़ने से संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे 30 लाख से अधिक भारतीयों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि भारत और यूएई के बीच अधिक सहयोग और निवेश के लिए खाद्य पार्क क्षेत्रों में से एक है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने जारी बयान में बताया कि भारत और यूएई उच्च स्तरीय संयुक्त निवेश कार्य बल बैठक की सह-अध्यक्षता भारत सरकार के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अबू धाबी निवेश प्राधिकरण (एडीआईए) के प्रबंध निदेशक महामहिम शेख हामिद बिन जायद अल नाहयान ने की। मंत्रालय ने कहा कि भारत और यूएई के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2013 में एचएलजेटीएफआई की स्थापना की गई थी। अपने गठन के बाद से, इसने भारत और यूएई में आगे के निवेश के अवसरों और संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए एक प्रभावी तंत्र प्रदान किया है, साथ ही दोनों देशों के निवेशकों के सामने आने वाले मुद्दों को हल करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया है।
यूपीआई और एएएनआई को जोड़ने पर काम कर रहे भारत-यूएई: पीयूष गोयल
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
जम्मू पहुंचे अमित शाह का हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और जितेंद्र सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने किया स्वागत
जम्मू :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार से शुरू हो रहे जम्मू-कश्म...
भारत वैश्विक प्रगति का उत्प्रेरक बन अपना प्रभाव बढ़ा रहा : प्रधानमंत्री
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अमेरिका के न्यूयॉर...
संविधान दिवस पर राष्ट्रपति का नागरिकों से आग्रह, 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए करें काम
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने मंगलवार को संविधान को अंगीकृत करने की 75वीं वर्षगांठ पर दे...
अमित शाह आज साइबर धोखाधड़ी शमन केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे
नई दिल्ली:केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज यहां भारतीय साइब...
Previous
Article