जयपुर, 24 जनवरी :राजस्थान में बारिश के बाद सर्दी बढ़ गई है। जयपुर, सीकर, चूरू समेत उत्तर-पूर्वी राजस्थान के शहरों में गुरुवार दोपहर से सर्द हवा चलने लगी, जिससे राज्य के कई शहरों का अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 26 जनवरी तक तापमान में गिरावट और सर्दी के बढ़ने की संभावना जताई है। हालांकि, राज्य में मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप भी रहेगी। गुरुवार दोपहर बाद राज्य में उत्तर से आने वाली सर्द हवा चलने लगी, जिससे करौली, बारां, धौलपुर, जोधपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।जयपुर, दौसा, अलवर, सीकर, झुंझुनू समेत उत्तर-पूर्वी राजस्थान के शहरों में देर शाम तेज सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई।
जयपुर में कल दिन का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 24.5, और कोटा में 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बाड़मेर में 26.7, उदयपुर में 24.8, जोधपुर में 25.2 और बीकानेर में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कल दिन में सबसे अधिक तापमान डूंगरपुर में 27 डिग्री सेल्सियस रहा।जयपुर मौसम केन्द्र ने आज से अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और सर्द हवा चलने की संभावना जताई है। इसके कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो सकती है, जिससे सुबह-शाम की सर्दी और बढ़ जाएगी। 28-29 जनवरी से उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम होगा और पश्चिमी हवा की स्थिति बनेगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी और लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
राजस्थान में बारिश के बाद बढ़ी सर्दी, कई शहराें का अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
महाकुंभ में आने के पूर्व आप जानें, आने के अधिकारी हैं या नहीं
महाकुंभनगर, 31 दिसम्बर : प्रयाग को तीर्थराज प्रयाग कहा गया है। आखिर त...
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर घोषित की गई इमरजेंसी
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस स...
उत्तराखंड एसटीएफ ने बरेली के मुख्य नशा तस्कर समेत तीन को दबोचा, 95 लाख की स्मैक बरामद
हरिद्वार : उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स एएनटीएफ ...
हावड़ा में एक और जूट मिल पर लगा ताला, कई कर्मचारी हुए बेरोजगार
हावड़ा:हावड़ा स्थित एक और जूट मिल में शुक्रवार सुबह ताला लगने से कई कर...
Previous
Article