भोपाल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास के आखिरी दिन आज विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन सड़क का भूमि पूजन करेंगी और ग्राम ढेंडिया में आयोजित सफाई मित्र सम्मेलन में शामिल होकर सफाई मित्रों का सम्मान करेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू इंदौर से प्रात: 10ः10 बजे उज्जैन के ग्राम ढेंडिया स्थित होटल रूद्राक्ष परिसर में देश की स्वच्छता में योगदान देने वाले कर्मठ सफाई-मित्रों से संवाद करेंगी एवं स्वच्छता पखवाड़े सम्बन्धित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। इसके पश्चात राष्ट्रपति ग्राम ढेंडिया होटल रूद्राक्ष परिसर में आयोजित सफाई मित्र सम्मेलन एवं उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन रोड के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वागत भाषण देंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू स्वच्छता मित्रों को सर्टिफिकेट वितरित करेंगी।
राष्ट्रपति उज्जैन-इन्दौर सिक्स लेन सड़क का भूमिपूजन वर्चुअली करेंगी। इसके बाद वे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेंगी, जहां उनका मन्दिर के नन्दी द्वार पर स्वस्ति वाचन एवं शंख वादन से स्वागत होगा। इसके बाद राष्ट्रपति ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन, पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक करेंगी। नन्दी हॉल में महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा राष्ट्रपति का शाल, श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रसाद देकर स्वागत किया जाएगा। दर्शन के बाद मन्दिर परिसर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत राष्ट्रपति श्रमदान करेंगी। इसके पश्चात शिखर दर्शन कर कोटि तीर्थ पर राष्ट्रपति के साथ समूह चित्र खिंचवाया जाएगा।
राष्ट्रपति करेंगी महाकाल महालोक का भ्रमण
इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकाल महालोक का भ्रमण करेंगी तथा यहां मूर्ति बना रहे शिल्पकारों से त्रिवेणी सभा मण्डपम में संवाद करेंगी। दोपहर बाद राष्ट्रपति उज्जैन से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगी। उज्जैन से लौटने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम को राष्ट्रपति इंदौर विमानतल से विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू आज उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
चार घुसपैठियों को वापस भेजा बांग्लादेश : मुख्यमंत्री
गुवाहाटी:चार बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार कर उन्हें सीमा पार बां...
फरीदाबाद : शराब तस्करी करते आठ लोग गिरफ्तार, 237 बोतलें बरामद
फरीदाबाद : हरियाणा विधानसभा चुनावों के दौरान अवैध शराब पर पाबंदी लगाने...
कोलकाता टैक्सी घोटाला कैमरे में कैद: विदेशी पर्यटक को माफिया से जोड़ने की धमकी, कहा – 'हड्डियाँ तोड़ दूँगा'
कोलकाता: भारत भ्रमण पर आए एक अमेरिकी प...
गणतंत्र दिवस की परेड में कर्तव्य पथ पर दिखा भारत के स्वदेशी हथियारों का जलवा
नई दिल्ली, 26 जनवरी : देश के 76वें गणतंत्र दिवस की परेड में कर्तव्य पथ...
Previous
Article