फिरोजाबाद : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार देर रात एक बस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में लखनऊ के 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ के मोहद्दीनपुर निवासी संदीप के परिजन और रिश्तेदार, संदीप के बेटे सिद्धार्थ (4) के मुंडन संस्कार और दर्शन के लिए निजी बस से शुक्रवार को मथुरा-वृंदावन गए थे। देर रात सभी लोग लौट रहे थे। बस लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर क्षेत्र के पास वहां खड़े ट्रक से टकरा गई।
सूचना पर यूपीडा टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को बाहर निकलवा कर तत्काल उन्हें शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सक ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी घायलों का उपचार चल रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हुई है। सभी लोग बस से मथुरा से लौट रहे थे। बस खराब खड़े ट्रक से टकरा गई। इसमें बस चालक की लापरवाही सामने आई है। तीन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से बस टकराई, 5 की मौत, कई घायल
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, दिल्ली प्रदूषण की जांच अब 13 वकील करेंगे
दिल्ली- दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ए...
महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर 1 पर इन्वर्टर बैटरी में विस्फोट से लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
उज्जैन मध्यप्रदेश: उज्जैन स...
आरजी कर कांड के खिलाफ कोलकाता में फिर रात भर धरना प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल:कोलकाता के आर.जी. कर अस्पताल में पिछले महीने एक महिला डॉक...
Previous
Article