शिमला:हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के एक सेब कारोबारी के ड्रग्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कारोबारी कई सालों से सेब की आड़ में ड्रग रैकेट को संचालित कर रहा था। कारोबारी अपने पूरे ड्रग्स रैकेट को व्हाट्सएप के जरिए अंजाम देता था और ड्रग्स डिलीवरी करने वाले शख्स और इसे हासिल करने वाला व्यक्ति कभी एक-दूसरे से नहीं मिलते थे।
शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने सोमवार को बताया कि शिमला का एक सेब कारोबारी शाही महात्मा (शशि नेगी) पिछले पांच-छह वर्षों से अंतरराज्यीय 'चिट्टा' (मिश्रित हेरोइन) रैकेट चला रहा था और इसके दिल्ली में नाइजीरियन ड्रग गैंग और हरियाणा के अन्य गैंग के साथ संपर्क था। उसका कश्मीर में भी कुछ लोगों के साथ संपर्क था। शशि नेगी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके गिरोह के करीब दो दर्जन तस्करों को भी पकड़ा जा चुका है।
एसपी ने बताया कि आरोपित सेब कारोबारी ने रैकेट को इतनी कड़ियों में बांट रखा था कि उसे यकीन था कि पुलिस उस तक नहीं पहुंच सकती है। लेकिन 20 सितंबर को उसे उस वक्त झटका लगा जब पुलिस ने शिमला में इस साल की सबसे बड़ी ड्रग्स की जब्ती की। पुलिस को इस दौरान 465 ग्राम 'चिट्टा' मिला।
व्हाट्सएप पर होती थी ड्रग्स की मांग
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ड्रग्स की मांग व्हाट्सएप पर होती थी। ये लोग पहले सुनिश्चित करते थे कि ड्रग्स के वितरण से पहले यह चार हाथों से गुजरे। उन्होंने मांग लाने, ड्रग्स की आपूर्ति करने और भुगतान प्राप्त करने के लिए अलग-अलग लोगों को नियुक्त किया। वे सभी खुद कभी किसी भी साझेदार के साथ सीधे संपर्क में नहीं आते थे। डिलीवरी करने वाला व्यक्ति ड्रग को एक अलग स्थान पर रखता और खरीदार को वहां से उठाने के लिए वीडियो साझा करता था। पैसे भी अलग-अलग खातों से होते हुए नेगी के खाते में पहुंचते थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले 15 महीनों में आरोपितों के बैंक खातों में 2.5-3 करोड़ रुपये के फंड फ्लो का पता चला है।
आरोपित सेब कारोबारी की पोल तब खुली जब पुलिस ने अप्पर शिमला में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा निवासी एक तस्कर को चिट्टे की खेप के साथ पकड़ा था। आरोपित से हुई पूछताछ में सामने आया कि उसने चिट्टे की खेप को रोहड़ू में रहने वाले उक्त सेब कारोबारी तक पहुंचानी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित सेब कारोबारी के ड्रग साम्राज्य पर शिकंजा कसा।
शिमला के सेब कारोबारी के ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, नाइजीरियाई तस्करों से जुड़े तार
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
प्रधानमंत्री मोदी 10-11 अक्टूबर को लाओस की यात्रा पर जाएंगे
नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ...
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त,क्या है पूरी खबर?
रुद्रप्रयाग:केदारनाथ में एक हेलिकॉप्टर नदी में जा गिरा। यह हेलीकॉप्टर ...
प्रवासी भारत की संस्कृति और मूल्यों के राजदूत होने के साथ संबंधों की मजबूत कड़ी: प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली, 22 नवंबर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुयाना में भारतीय स...
Previous
Article