शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा शनिवार को धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। शहर में जगह-जगह राबण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन हुआ। रावण दहन को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। उपनगर समरहिल में सबसे उंचे 55 फूट रावण का पुतला जलाया गया। यहां मेघनाद का 45 फूट उंचा और कुंभकर्ण का 50 फूट और पुतला जलाया गया। शिमला के संकटमोचन, बालूगंज, भटाकुफर सहित अन्य स्थानों में भी रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। शिमला शहर की सबसे उंची चोटी जाखू स्थित हनुमान मंदिर के परिसर में आयोजित दशहरा उत्सव में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिरकत की और उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर रावण के 45 फूट उंचे पुतले, मेघनाद का 40 फुट ऊंचा और कंुभर्कण के 35 फुट ऊंचे पुतले को आग लगाकर जलाया। पुतला दहन से पहले यहां आकर्षक आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर बड़ी तादाद में सैलानी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दशहरा उत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दशहरे के शुभ अवसर पर श्री हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस बार नवरात्र से पहले ही जाखू मंदिर को बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गयंा था। शनिवार को दशहरे के मौके पर मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खुल गए थे। इसके साथ ही यहां पूजा-अर्चना हुई और दिनभर भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। दशहरे पर जाखू मंदिर तक पहुंचाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से विशेष टैक्सियां चलाई गईं।
शिमला में रही दशहरा पर्व की धूम, जाखू में मुख्यमंत्री ने किया रावण के पुतले का दहन
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
शिमला के सेब कारोबारी के ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, नाइजीरियाई तस्करों से जुड़े तार
शिमला:हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के एक सेब कारोबारी के ड्रग्स रैकेट क...
नेपाल भूकंप के तेज झटके से हिला, नेपाल-चीन सीमा पर भूकंप का केंद्र बिंदू
काठमांडू, 7 जनवरी : नेपाल एकबार फिर भूकंप के तेज झटकों से हिल गया है। ...
न्याय की मांग को लेकर रेजिडेंट डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च
नई दिल्ली:कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्...
Previous
Article