नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में आज सप्ताह के पहले दिन ही तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का मामूली दबाव भी बना, लेकिन इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने की वजह से शेयर बाजार ने रफ्तार पकड़ ली। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक ऑल टाइम हाई का नया रिकार्ड बनाने में सफल रहे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अडाणी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर 1.71 प्रतिशत से लेकर 1.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, ब्रिटानिया, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, हीरो मोटोकॉर्प और नेस्ले के शेयर 2.36 प्रतिशत से लेकर 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।
अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,382 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,392 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 990 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 22 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 8 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 33 शेयर हरे निशान में और 17 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स आज 94.39 अंक की बढ़त के साथ 82,985.33 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण ये सूचकांक गिर कर 82,904.76 अंक तक आया, लेकिन इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने के कारण इसकी चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही ये सूचकांक अभी तक के सर्वोच्च स्तर 83,184.34 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। हालांकि इसके बाद मुनाफा वसूली का दबाव बनने के कारण इस सूचकांक में गिरावट भी आई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 197.64 अंक की तेजी के साथ 83,088.58 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 50.15 अंक की बढ़त के साथ 25,406.65 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने पर ये सूचकांक गिर कर 25,366 अंक के स्तर तक आ गया, लेकिन इसके बाद बाजार में चौतरफा खरीदारी शुरू हो गई। लगातार हो रही लिवाली के कारण थोड़ी ही देर में ये सूचकांक करीब 90 अंक की मजबूती के साथ अभी तक के सर्वोच्च शिखर 25,445.70 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण इसकी चाल धीमी पड़ती नजर आई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 60.50 अंक की तेजी के साथ 25,417 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 71.77 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 82,890.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 32.40 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,356.50 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।
शेयर बाजार में तेजी का रुख, पहले घंटे में ही सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया मजबूती का नया रिकॉर्ड
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 571 अंक लुढ़का
नई दिल्ली, 13 जनवरी : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार ...
चांदी वायदा रु.1,087 लुढ़काः सोना वायदा में रु.9 का सुधारः क्रूड ऑयल रु.128 फिसला
मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी ...
Previous
Article