दुर्ग/रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला के भिलाई के नंदिनी थाना क्षेत्र में शनिवार रात को एक सनकी पोते ने अपनी दादी की धारदार हथियार से हत्या कर खून से मंदिर में जाकर शिवलिंग की लिपाई कर दी और लिखा शिव यहीं है। यही नहीं आरोपित पोते गुलशन गोस्वामी ने खुद को धारदार हथियार से घायल कर लिया और आत्महत्या की कोशिश की है। गुलशन गोस्वामी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। नंदिनी टीआई मनीष शर्मा ने आज रविवार काे बताया कि भिलाई के नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ननकट्टी गांव में शनिवार देर शाम 32 साल के गुलशन गोस्वामी ने अपनी 65 वर्षीय दादी रुखमणि गोस्वामी का पैर कुर्सी में बांध दिया। जिसके बाद धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर बुजर्ग दादी की हत्या कर दी। मौके पर ही दादी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सनकी आरोपित ने खून को समेटा और मंदिर जाकर शिवलिंग के चारों तरफ दादी का खून पोत दिया।आरोपित गुलशन गोस्वामी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नंदिनी थाना पुलिस का कहना है कि घटना स्थल देखकर लगता है कि आरोपित गुलशन ने किसी मान्यता को लेकर वारदात को अंजाम दिया है। उसने शिवलिंग के चारों तरफ खून से पोताई कर खून से लिखा है कि शिव यही है। कहा जाता है कि गुलशन गोस्वामी और उसकी दादी रुखमणी गोस्वामी 15 दिन पहले नंदकट्ठी के धान खरीद केंद्र के पास एक झोपड़ी में रहने आए थे। इससे पहले वे धौराभांठा में रहते थे। उनके घर के सामने स्थित शिव मंदिर में वे नियमित रूप से पूजा करते थे। शनिवार की देर शाम गुलशन ने अचानक इस घटना को अंजाम दिया है।
सनकी पोते ने दादी की हत्या कर खून से मंदिर में जाकर शिवलिंग की पुताई की
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
छठ पर्व पर उप्र-बिहार जाने वालों के लिए शनिवार को दिल्ली से चलेंगी 41 ट्रेन
नई दिल्ली: छठ पर उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों के लि...
तिरुपति बालाजी मंदिर में मची भगदड़, 6 की मौत, 50 घायल -वैकुण्ठ द्वार दर्शन के टोकन के लिए उमड़ी थी श्रद्धालुओं की भीड़
तिरुपति, 08 जनवरी: तिरुपति मंदिर के विष्णु निवास के पास भगदड़ में छह ल...
हाइवा स्करपियो की सीधी टक्कर में एक ही परिवार के 8 घायल,एक मौत
नवादा : जिले में रजौली थानाक्षेत्र के हरदिया सेक्टर-ए स्थित सुगा होटल...
पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपित फरार
लखीमपुर असम : लखीमपुर जिले के हारमती इलाके में पांच साल की बच्ची के ...
Previous
Article