नई दिल्ली: पुरानी दिल्ली 6 की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले गेंदबाज प्रिंस यादव अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे दिल्ली प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल में गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
पुरानी दिल्ली 6 ने बीते सोमवार को सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 33 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में प्रिंस यादव सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे थे, उन्होंने सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू के महत्वपूर्ण विकेट के साथ तीन विकेट चटकाए थे।
इस मैच में दिल्ली 6 के लिए सबसे किफायती गेंदबाज रहे प्रिंस ने फ्रैंचाइजी द्वारा गुरुवार को जारी एक बयान में कहा, "मैंने बहुत बार ऐसी परिस्थितियों का सामना किया है, इसलिए मुझे पता था कि ऐसे समय पर क्या करना चाहिए। मैने ओस में गेंदबाजी का बहुत अभ्यास किया है, इसलिए यह उतना कठिन नहीं था। मैंने हमेशा अपनी टीम के लिए कठिन ओवर फेंके हैं और उस वक्त भी सिर्फ अपना 100 प्रतिशत देने के बारे में सोच रहा था, क्योंकि हमें किसी भी हाल में वह मैच जीतना था ताकि हम क्वालिफाई करने के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर न रहें।"
एक समय पिछड़ती सी दिख रही पुरानी दिल्ली 6 ने लगातार दो गेम जीतकर दिल्ली प्रीमियर लीग में शानदार वापसी की है। ऐसा पहली बार था, जब पुरानी दिल्ली 6 ने लगातार दो गेम जीते हों।
प्रिंस ने आगे कहा कि, "हमें टीम ऑनर, सहयोगी स्टाफ और कोच ने बहुत ज्यादा प्यार दिया है। स्थिति चाहे जैसी रही हो सभी ने माहौल को हमेशा बहुत हल्का और ठंडा रखा, जिससे हमें खिलाड़ी के रूप में मानसिक तौर पर काफी मजबूती मिली।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं सेमीफाइनल को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं और अब टीम की निगाह दिल्ली प्रीमियर लीग की चमचमाती हुई ट्रॉफी पर है।"
पुरानी दिल्ली 6 अपना शुक्रवार को अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी।
पुरानी दिल्ली 6 टीम: ललित यादव, ईशांत शर्मा, अर्पित राणा, शिवम शर्मा, प्रिंस यादव, ऋषभ पंत, मयंक गुसाईं, सनत सांगवान, अंकित भड़ाना, युग गुप्ता, केशव दलाल, आयुष सिंह, कुश नागपाल, सुमित छिकारा, अर्नव बुग्गा, वंश बेदी, मंजीत, यश भारद्वाज, संभव शर्मा, लक्ष्मण।
सेमीफाइनल को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं: प्रिंस यादव
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
ग्लोबल सुपर लीग: अमेज़न वॉरियर्स, कलंदर्स, हैम्पशायर, रंगपुर और विक्टोरिया लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली : ग्लोबल सुपर लीग के उद्घाटन मैच में कैरेबियन प्रीमियर लीग क...
महिला प्रीमियर लीग 2025 की मेजबानी करेंगे बड़ौदा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई
नई दिल्ली, 17 जनवरी :भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई ने गुरुवा...
पीकेएल-11: पुणेरी पलटन ने पटना पायरेट्स को 40-25 से हराया
हैदराबाद : कप्तान असलम इनामदार की अगुवाई में डिफेंडिंग चैंपियन पुणेरी ...
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी : पर्थ टेस्ट में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत, ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया
पर्थ, 25 नवंबर :भारतीय क्रिकेट टीम ने पर्थ में खेले जा रहे पांच मै...
Previous
Article