शिमला, 09 जनवरी : हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम के दोहरे रूप देखने को मिल रहे हैं। पहाड़ों पर जहां धूप खिलने से मौसम सुहावना बना हुआ है, वहीं मैदानी इलाकों में घने कोहरे ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। हिल्स स्टेशन शिमला और मनाली में गुनगुनी धूप के कारण पर्यटक सर्द मौसम का आनंद ले रहे हैं। जबकि मंडी, बिलासपुर, पांवटा साहिब, ऊना और कांगड़ा में घना कोहरा छाया हुआ है। गुरुवार की सुबह बिलासपुर में दृश्यता महज 50 मीटर और मंडी में 100 मीटर तक सिमट गई है।
पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, करवट लेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घण्टों बाद मौसम करवट लेने वाला है। 11 और 12 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने और बिजली कड़कने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हिल्स स्टेशनों कुफरी, नारकण्डा और मनाली में बर्फ की सफेद चादर बिछने की उम्मीद है। इस विंटर सीजन में इन जगह चार बार हिमपात हो चुका है। बर्फबारी होने से ठंड भी बढ़ेगी, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि 13 से 15 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। लेकिन शीतलहर का प्रभाव जारी रहेगा। पहाड़ी इलाकों में पड़ी बर्फ और मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट जारी रह सकती है। इसके साथ ही सुबह और रात के समय कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।
10 शहरों का माइनस में पारा, ताबो और कुकुमसेरी सबसे ठंडे
राज्य में पहले से ही शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। प्रदेश के 10 से अधिक स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। लाहौल-स्पीति का ताबो और कुकुमसेरी प्रदेश के सबसे ठंडे स्थान बने हुए हैं। दोनों जगहों पर गुरुवार को न्यूनतम तापमान -11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मैदानी इलाकों में लोगों को रात में भारी सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार समधो में न्यूनतम तापमान -8 डिग्री, कल्पा में -3.4 डिग्री, रिकांगपिओ में -0.6 डिग्री, बजुआरा में -0.4 डिग्री, सियोबाग में -0.2 डिग्री, मनाली में -0.9 डिग्री, ऊना व भुंतर में -0.5 डिग्री और शिमला में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिमाचल में अगले दो दिन बर्फबारी और बारिश का अनुमान, मैदानों में घना कोहरा
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
GST घटा, कारें सस्ती हुईं – मारुति और हुंडई को बिक...
नई दिल्ली, 12 सितंबर 2025: भारत की दो प्रमुख कार निर्माता कंपनियाँ—मारुति सुजुकी इंडिया और हुंडई मोटर इंडिया—ने उम्मीद जताई है कि जीएसटी स...
फरहान अख्तर के ड्राइवर ने किया ₹12 लाख का फर्जीवाड...
मुंबई : मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी के ड्राइवर ने फरहान के नाम पर जा...
मुंबई: एसआरए ने कार्पस फंड में भारी बढ़ोतरी का प्र...
मुंबई में झुग्गी पुनर्विकास परियोजनाओं के तहत बनाए जा रहे रिहैबिलिटेशन टॉवर्स के लिए अब डेवलपर्स को ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। स्लम पुनर्विकास प्राधिक...
डोंबिवली में दुखद हादसा: नवरात्रि भोज के बाद खुले ...
डोंबिवली ठाणे, 30 सितंबर: ठाणे जिले के डोंबिवली में नवरात्रि के मौके पर हुए एक भंडारे के दौरान दर्दनाक हाद...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
अमित शाह आज साइबर धोखाधड़ी शमन केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे
नई दिल्ली:केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज यहां भारतीय साइब...
दुर्ग पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का किया पर्दाफाश, पांच आरोपित गिरफ्तार
रायपुरदुर्ग:जिला दुर्ग पुलिस ने दुर्ग जिले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय ...
कर्नाटक हाई कोर्ट के जस्टिस श्रीशानंद की माफी से सुप्रीम कोर्ट संतुष्ट, विवादित टिप्पणी पर कार्यवाही बंद
नई दिल्ली : कर्नाटक हाई कोर्ट के जस्टिस श्रीशानंद ने अपनी विवादित टिप्...
Previous
Article