शिमला, 29 जनवरी : हिमाचल प्रदेश में वर्षों से लंबित राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी प्रक्रिया ने सरकार की सख्ती के चलते अचानक गति पकड़ ली है। प्रदेश में उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से सस्ता राशन लेने वाले उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर 2024 तक राशनकार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख दी गई थी। लेकिन लाखों उपभोक्ताओं ने हर बार की तरह विभाग की चेतावनियों को हल्के में लिया और समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं की।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 1 जनवरी 2025 से सख्ती बरतते हुए ई-केवाईसी न कराने वाले राशनकार्डों को अस्थायी रूप से ब्लॉक करना शुरू कर दिया। इस कदम के कारण 2.65 लाख राशनकार्ड ब्लॉक किए गए और इससे इन कार्डधारकों को डिपुओं से सस्ता राशन मिलना बंद हो गया।
सरकार की इस सख्ती के बाद लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाई और तेजी से अपनी ई-केवाईसी कराने लगे। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 22 जनवरी 2025 तक 49925 राशनकार्ड अनब्लॉक किए जा चुके हैं। साथ ही अगले 1-2 दिनों में 38 हजार अन्य राशनकार्डों के अनब्लॉक होने की संभावना है।
लंबे समय से चल रही ई-केवाईसी प्रक्रिया के बावजूद कई उपभोक्ता इसे लेकर उदासीन बने हुए थे। विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए समय-सीमा को बार-बार बढ़ाया, लेकिन लाखों लाभार्थियों ने निर्देशों को नजरअंदाज किया। आखिरकार विभाग को सख्ती दिखानी पड़ी और लाखों राशनकार्डों को ब्लॉक करना पड़ा।
अब तक 49,925 राशनकार्ड अनब्लॉक हो चुके हैं, जिससे इन पर दर्ज 2,01,297 लाभार्थियों को फिर से डिपुओं से सस्ते राशन की सुविधा मिलने लगी है।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त निदेशक सुरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि प्रदेशभर में ई-केवाईसी प्रक्रिया के तहत 49 हजार से अधिक राशनकार्ड अनब्लॉक किए जा चुके हैं। अब इन उपभोक्ताओं को फिर से डिपुओं से सस्ता राशन मिलने लगा है। अन्य राशनकार्ड भी जल्द अनब्लॉक किए जाएंगे।
हिमाचल में 22 दिनों में 50 हजार के करीब राशनकार्ड धारकों ने कराई ई-केवाईसी
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
घने कोहरा व कम दृश्यता के चलते श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन दूसरे दिन भी प्रभावित
श्रीनगर, 29 दिसंबर: घने कोहरा और कम दृश्यता के चलते श्रीनगर अंतरराष्ट्...
आरजी कर मेडिकल कॉलेज हत्याकांड: विशेष अदालत में आज से ट्रायल की शुरुआत
कोलकाता : आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में अगस्त में हुई महिला जू...
सेंट्रल रेलवे ने गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों को अस्थायी रूप से गोंडा और आजमगढ़ तक बढ़ाया
मुंबई, 28 जून
कोलकाता टैक्सी घोटाला कैमरे में कैद: विदेशी पर्यटक को माफिया से जोड़ने की धमकी, कहा – 'हड्डियाँ तोड़ दूँगा'
कोलकाता: भारत भ्रमण पर आए एक अमेरिकी प...
Previous
Article