आईएएस ट्रांसफर : मीरा-भाईंदर पालिका आयुक्तपदी राधाबिनोद शर्मा, इन 7 अधिकारियों के हुए तबादले, पढ़ें पूरी खबर

आईएएस ट्रांसफर : मीरा-भाईंदर पालिका आयुक्तपदी राधाबिनोद शर्मा, इन 7 अधिकारियों के हुए तबादले, पढ़ें पूरी खबर

मुंबई: महाराष्ट्र में महायुति सरकार के आने के बाद से कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले हुए हैं। खास बात यह है कि पिछले दो महीनों में 50 से अधिक अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं। इस बीच, गुरुवार (6 मार्च) को राज्य सरकार द्वारा कुछ और अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए। इस बार 8 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के आयुक्त पद पर राधाबिनोद अरिबम शर्मा की नियुक्ति की गई है। शर्मा पहले मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA) के संयुक्त महानगर आयुक्त के रूप में कार्यरत थे।

इसके अलावा, उद्योग संचालनालय के अतिरिक्त विकास अधिकारी एम जे प्रदीप चंद्रेन की नियुक्ति पुणे महापालिका के अतिरिक्त आयुक्त पद पर की गई है। महाराष्ट्र राज्य रस्ते विकास महामंडल (MSRDC) के सह-प्रबंधकीय निदेशक वैदेही रानडे को रत्नागिरी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद की जिम्मेदारी दी गई है। छत्रपती संभाजीनगर विभाग के अतिरिक्त विभागीय आयुक्त बाबासाहेब बेलदार को छत्रपती संभाजीनगर के अल्पसंख्यक विकास आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही, छत्रपती संभाजीनगर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जगदीश मिनियार को जालना जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। सोलापुर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपीचंद कदम को ठाणे के अतिरिक्त आदिवासी आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। नागपुर विदर्भ वैधानिक विकास मंडल के सदस्य सचिव डॉ. अर्जुन चिखले को मुंबई फी नियामक प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। यवतमाल के जिलाधकारी डॉ. पंकज आशिया को अहिल्यानगर जिले का जिलाधकारी नियुक्त किया गया है।

दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले भी 7 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए थे, जो राज्य प्रशासन में बड़े बदलाव को दर्शाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow