कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक डॉक्टर छात्रा की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम में लापरवाही के आरोप सामने आ रहे हैं। सीबीआई द्वारा इस मामले की गहन जांच की जा रही है। दो डॉक्टर और डोम के बयानों से पता चलता है कि पोस्टमार्टम के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में त्रुटियां हुईं।
सूत्रों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम जांच की वीडियोग्राफी के मानक पर भी सवाल उठाए गए हैं। जांचकर्ताओं का दावा है कि वीडियोग्राफी में मृतका के शरीर पर चोट के निशान स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहे हैं। इससे यह संदेह उत्पन्न होता है कि यह त्रुटि अनजाने में हुई या जानबूझकर? अगर यह जानबूझकर हुई है, तो इसके पीछे का कारण क्या हो सकता है?
नौ अगस्त को सूर्यास्त के बाद सिर्फ एक घंटे और दस मिनट के भीतर शव का पोस्टमॉर्टम और अवलोकन किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, शाम 6 बजे से 7:10 के बीच पोस्टमार्टम जांच पूरी की गई। पोस्टमॉर्टम जांच के दिन कुल आठ शवों का पोस्टमॉर्टम हुआ, जिनमें से सात सूर्यास्त से पहले किए गए थे, लेकिन पीड़िता का पोस्टमॉर्टम सूर्यास्त के बाद किया गया था।
सूत्रों के अनुसार अस्पताल के एक डॉक्टर ने सीबीआई को दिए बयान में कहा है कि उन्होंने अंधेरे में जल्दबाजी में पोस्टमार्टम करने का विरोध किया था, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। कम रोशनी में पोस्टमॉर्टम जांच किए जाने के कारण कई महत्वपूर्ण अवलोकन अधूरे रह गए।
सीबीआई सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान डॉक्टरों के साथ डोम भी मृत शरीर पर चोटों के निशान की पहचान करते हैं और उनका रिकॉर्ड तैयार करते हैं। लेकिन इस मामले में डोम से हुई पूछताछ में भी कई चूकें सामने आई हैं। मृत शरीर की सिलाई और अन्य प्रक्रियाओं को लेकर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका है।
मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि "सेमिनार हॉल में फॉरेंसिक नमूने लेने में भी गड़बड़ी पाई गई है। पोस्टमॉर्टम जांच रिपोर्ट की बारीकी से जांच में भी संदिग्ध परिस्थितियों का पता चला है।" शव को सही तरीके से संरक्षित न करने को लेकर भी सवाल उठे हैं। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि उस दिन मर्चरी में जगह नहीं थी, लेकिन जांचकर्ताओं का मानना है कि इस तरह के गंभीर मामले में यह कोई उचित कारण नहीं हो सकता।
डॉ. अपूर्व विश्वास, जो पोस्टमॉर्टम जांच के प्रभारी थे, से अब तक 22 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ हो चुकी है। मंगलवार को उन्हें फिर से बुलाया गया था और जरूरत पड़ने पर दोबारा पूछताछ की जाएगी।
आरजी कर कांड - जानबूझकर कम रोशनी में किया गया पोस्टमार्टम, सीबीआई की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह आज महाराष्ट्र में करेंगे चुनाव प्रचार
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी भाजपा के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री न...
असदुद्दीन ओवैसी का पाकिस्तान पर वार: "तुम हमसे आधे घंटे नहीं, आधी सदी पीछे हो"
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लगातार पाकिस्तान प...
हिमाचल में 22 दिनों में 50 हजार के करीब राशनकार्ड धारकों ने कराई ई-केवाईसी
शिमला, 29 जनवरी : हिमाचल प्रदेश में वर्षों से लंबित राशनकार्ड धारकों क...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात
नई दिल्लीरायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सोमवार...
Previous
Article