रायपुर 7 फ़रवरी : छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर के परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार की देर रात काे लेजेंड 90 क्रिकेट लीग का आगाज हो चुका है। मैच से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने डांस व म्यूजिकल ग्रुप के साथ शानदार रंगारंग प्रस्तुति दी। स्टेडियम काे दूधिया रोशनी से जगमगाते देख दर्शक काफी उत्साहित दिखे। उद्घाटन मैच में छत्तीसगढ़ वॉरियर्स टीम ने दिल्ली रॉयल्स टीम को 5 विकेट से हराया।
उद्घाटन मैच में सिने तारिका उर्वशी रौतेला शामिल हुई और शानदार परफॉर्मेंस दी जिसे देख दर्शक काफी उत्साहित दिखे । स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने अभिनेत्री के जलवा देखकर खुशी और आनंद से भरपूर दिखाई पड़े। वहीं स्टेडियम में सुरक्षा के काफी उम्दा इंतजाम किए गए थे। टूर्नामेंट की शुरुआत में उद्घाटन मैच दिल्ली रॉयल्स और छत्तीसगढ़ वॉरियर्स के बीच खेला गया, 15 ओवर के मैच में छत्तीसगढ़ ने 5 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में पवन नेगी और गुरुकिरत सिंग मान ने अर्द्धशतकीय पारी खेली। शिखर धवन की कप्तानी में दिल्ली रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 7 विकेट पर 172 रन बनाए। इसमें दनिस्का गुणाथिलिका ने 33 गेंद में सर्वाधिक 73 रन और रोस टेलर ने नाबाद 39 रनों की पारी खेली।
छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की ओर से कलीम खान ने 3 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट और सिद्धार्थ कौल ने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। एक विकेट अभिमन्यु मिथुन ने लिया। 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की टीम ने मैच में 2 गेंद शेष रहते 14.4 ओवर में 5 विकेट पर 174 रन बनाकर मैच जीत लिया।
आज शुक्रवार 7 फरवरी को शाम 4 बजे से राजस्थान किंग्स और दुबई जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। वहीं शाम 7 बजे से गुजरात सेम्प आर्मी और बिग ब्याॅज के बीच मुकाबला होगा।
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के शानदार रंगारंग प्रस्तुति के साथ आगाज हुआ लीजेंड 90 क्रिकेट लीग
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद ब्रेक लेंगे राहुल, विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट में नहीं खेलेंगे
नई दिल्ली, 7 जनवरी : बल्लेबाज के.एल. राहुल वडोदरा में होने वाले विजय ह...
छत्तीसगढ़ में छह फरवरी से शुरु हाेगा लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग
रायपुर,5 फरवरी : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बलिदानी वीरनारायण सिं...
एफआईएच अवार्ड: हरमनप्रीत सिंह को चुना गया सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, श्रीजेश बने गोलकीपर ऑफ द ईयर
मस्कट : भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह को पुरुष खिलाड़ी ऑफ द ईयर का...
लंबी छलांग लगाने को आतुर अजमान बोल्ट और नॉर्दर्न वॉरियर्स के बीच आज होगा जोरदार मुकाबला
अबुधाबी T10 मुकाबले में आज कई मैच खेले गए जिनमें से दिन का आखिरी मुकाबला आज अपना छठवाँ ...
Previous
Article