नई दिल्ली:त्योहारी सीजन की शुरुआत होने से पहले ही सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के दाम में 4,567.76 रुपये प्रति किलोलीटर तक घटा दी है। एटीएफ के भाव घटने से हवाई सफर सस्ता हो सकता है। नई दरें मंगलवार से लागू हो गई है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक नई दिल्ली में विमान ईंधन एटीएफ 5883 रुपये सस्ता होकर 87,597.22 रुपये प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) हो गया है। वहीं, कोलकाता में एटीएफ 5,687.64 रुपये सस्ता होकर अब 90,610.80 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है।
इसी तरह मुंबई में एटीएफ का भाव 5,566.65 रुपये सस्ता होकर 81,866.13 रुपये प्रति किलोलीटर में मिल रहा है, जो पहले 87,432.78 रुपये प्रति किलोलीटर का था। चेन्नई में एटीएफ के दाम 6,099.89 रुपये तक घटे हैं, जो अब 90,964.43 रुपये प्रति किलोलीटर में मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) को जेट फ्यूल भी कहा जाता है। यह विमानों को चलाने के लिए इस्तेमाल होने वाला ईंधन है। इसकी दरें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करती हैं। एटीएफ की कीमतों में कटौती होने से हवाई सफर सस्ता होने की उम्मीद बढ़ जाती है, जबकि एयरलाइन कंपनियों को राहत मिलती है।
एटीएफ 4,567.76 रुपये प्रति किलो लीटर तक हुआ सस्ता, नई दरें लागू
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में आग, 20 वर्षीय महिला की मौत
बेंगलुरु - मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे राजाजीनगर की राजकुमार रोड पर एक इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में लगी ...
बंगाल की खाड़ी में 5.1 तीव्रता का भूकंप
कोलकाता:बंगाल की खाड़ी में रविवार सुबह 09 बजकर 12 मिनट पर भूकंप के जोर...
महाकुम्भ : पूर्वोत्तर भारत के साधु-संत पहली बार अमृत स्नान पर संगम में लगायेंगे डुबकी
महाकुम्भनगर, 24 जनवरी : तीर्थराज प्रयाग में महाकुम्भ के अवसर पर पहली ब...
Previous
Article