मुंबई, 1फ़रवरी : ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका के बाजार और खाद्य आदि वस्तुओं के व्यवसाय हेतू लायसेंस अनुमति विभाग के लिपिक 56वर्षीय प्रकाश काशीनाथ धीवर को ठाणे स्थित एंटीकरप्शन ब्यूरो ने कल शिकायतकर्ता से डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा आज बताया गया है कि शिकायतकर्ता ने अपनी मांस की बिक्री और काटने की दुकान का लायसेंस हस्तांतरित करने के लिए उक्त लिपिक प्रकाश काशीनाथ धीवर से संपर्क करने पर उन्होंने दो लाख रुपए रिश्वत मांगी थी।इसके बाद शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी 29जनवरी 2025को ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो को दी थी।इसी बीच लिपिक प्रकाश काशीनाथ धीवर ने शिकायतकर्ता से संपर्क होने पर रिश्वत की राशि दो लाख से घटाकर डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेने पर सहमति व्यक्त की थी।इसके बाद कल 31जनवरी को शाम को जब कल्याण डोंबिवली मनपा के लिपिक प्रकाश काशीनाथ धीवर शिकायतकर्ता से डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत स्वीकार कर रहे थे ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो के दस्ते द्वारा गिरफ्तार किए गए।यह कार्यवाही ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक शिवराज पाटील के मार्गदर्शन में की गई।
केएमसी लिपिक डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
पश्चिम रेलवे के ग्रांट रोड और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच जम्बो ब्लॉक
मुंबई, 7 फरवरी, : ट्रैक, सिगनलिंग और ओवरहेड उपस्करों के रखरखाव हेतु शन...
इंस्टाग्राम पोस्ट से हुआ सोने की चोरी का खुलासा, केयरटेकर और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया
मुंबई - खार पुलिस ने 19 वर्षीय केयरटेकर और उसके प्रेमी को एक घर से 1.2...
वसई-भायंदर खाड़ी पर महाराष्ट्र का पहला डबल-डेकर पुल: मेट्रो और वाहनों के लिए अनोखा निर्माण, विधायक क्षितिज ठाकुर के प्रयासों का परिणाम
वसई :महाराष्ट्र में एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना के तहत वसई-भायंदर खाड़ी पर राज्य का पहला डबल-डेकर पुल बनने जा रहा है। यह...
Previous
Article