रुद्रप्रयाग:केदारनाथ में एक हेलिकॉप्टर नदी में जा गिरा। यह हेलीकॉप्टर मई माह में लैंडिंग के दौरान खराब हो गया था और इसकी रिपेयरिंग होनी थी। शनिवार सुबह एमआई-17 हेलिकॉप्टर से इस क्षतिग्रस्त हेलिकॉप्टर को लिफ्ट कर गौचर हवाई पट्टी पहुंचाया जा रहा था। इस दौरान एमआई-17 डिसबैलेंस होने लगा। खतरे को भांपते हुए पायलट ने खाली स्थान देखते हुए हेलीकॉप्टर को घाटी में ड्रॉप कर दिया।
जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि इसी साल 24 मई को तकनीकी खराबी के कारण केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूरी पहले ही हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई थी। पायलट की सूझबूझ से हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग हुई थी।
पर्यटन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को हेलीकॉप्टर की रिपयेरिंग के लिए उसे गौचर हवाई पट्टी ले जाने की योजना थी, जिसके अनुसार सुबह सात बजे वायु सेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर से क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर को हैंग कर गौचर पहुंचाया जाना था। थोड़ा दूरी पर आते ही हेलीकॉप्टर के भार व हवा के प्रभाव से एमआई 17 का बैलेंस बिगड़ने लगा, जिसके चलते थारू कैंप के नजदीक पहुंचने पर एमआई 17 से हेलीकॉप्टर को ड्रॉप करना पड़ा। हेलीकॉप्टर में कोई यात्री या समान नहीं था।
एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और राहत कार्य जारी है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। टीम स्थिति का मुआयना कर रही है। लोगों से अपील की गई है कि हेलीकॉप्टर क्रैश में किसी के हताहत होने से संबंधित अफवाह न फैलाई जाए।
एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और राहत कार्य जारी है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। SDRF टीम द्वारा खोजबीन की जा रही है।
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त,क्या है पूरी खबर?
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
उत्तर प्रदेश : लखनऊ में डबल डेकर बस में भीषण आग, 2 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत
लखनऊ, 15 मई 2025 : उत्तर प्रद...
जूनियर डॉक्टरों को सज़ा मिली तो सीनियर डॉक्टर भी करेंगे हड़ताल, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सीनियर डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर जूनि...
पं. दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन में गांव-गरीब, किसान व महिलाएं : मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योद...
मुख्यमंत्री आतिशी व केजरीवाल ने आपराधिक मानहानि मामले में जारी समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी
नई दिल्ली:दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और वर्तमान मुख्य...
Previous
Article