कोलकाता : कोलकाता की ऐतिहासिक आदि गंगा, जिसे गोविंदपुर क्रीक और टॉलीज कैनाल के नाम से भी जाना जाता है। इसकी पुनर्स्थापना का कार्य जनवरी से शुरू होने जा रहा है। यह परियोजना राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत "नमामि गंगे" कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य गंगा नदी में प्रदूषण कम करना और इसे पुनर्जीवित करना है।
एक अधिकारी के अनुसार, इस परियोजना के लिए कुल 753 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है, जिसमें 15.5 किलोमीटर क्षेत्र में ड्रेजिंग का कार्य शामिल है। इसके अतिरिक्त, इस कैनाल पर बने पुलों की मरम्मत और 31 किलोमीटर की दोनों किनारों पर स्टील की जाली लगाई जाएगी ताकि गंदगी न फेंकी जा सके।
इस परियोजना के अन्य पहलुओं में तीन नए सीवरेज वाटर प्यूरीफिकेशन यूनिट, 23 नए पम्पिंग स्टेशन, 74 पेनस्टॉक गेट्स और एक नया लॉक गेट शामिल हैं। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि इस कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जनवरी से कार्य शुरू होने की उम्मीद है। परियोजना को पूरा होने में लगभग तीन साल लग सकते हैं।
अधिकारी के अनुसार, इस परियोजना के पूरा होने से आदि गंगा के आसपास रहने वाले लोग जल-जमाव और जलजनित बीमारियों की समस्या से राहत पा सकेंगे। साथ ही, पानी की गुणवत्ता में सुधार होगा क्योंकि तीन नए जल शुद्धिकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
राज्य सरकार ने लोगों को आदि गंगा की पुनर्स्थापना के महत्व को समझाने के लिए जागरूकता अभियान भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा, राज्य सरकार ने नहर के दोनों किनारों की सुंदरता बढ़ाने की भी योजना बनाई है।
कोलकाता की ऐतिहासिक आदि गंगा के पुनरुद्धार का कार्य जनवरी से होगा शुरू
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
लखनऊ में बेकाबू कार सवार ने राह चलते लोगों को रौंदा, पांच घायल
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में ठाकुरगंज थानांतर्गत बेकाबू क्रेटा कार ने शुक्रव...
तेलंगाना में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति के कान में ज़हर डालकर की हत्या, YouTube से ली थी टिप्स
हैदराबाद 08 अगस...
कर्नाटक के एमएम हिल्स रिजर्व में मां और चार शावकों सहित पांच बाघों की ज़हर देकर हत्या, जांच के आदेश
बेंगलुरु, 27 जून: कर्नाटक के मलई महादे...
छठ पर्व पर उप्र-बिहार जाने वालों के लिए शनिवार को दिल्ली से चलेंगी 41 ट्रेन
नई दिल्ली: छठ पर उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों के लि...
Previous
Article