रांची:केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का राज्य में प्रस्तावित कार्यक्रम है। इसको लेकर राजधानी रांची के कई इलाकों को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। अनुमंडल दण्डाधिकारी सदर, रांची द्वारा इस संबंध में गुरुवार काे निषेधाज्ञा जारी कर दी गई है।
इसके मद्देनजर गुरुवार सुबह 5 बजे से 20 सितंबर की रात 11 बजे तक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, हिनू चौक, राजेन्द्र चौक, सुजाता चौक से होटल रेडिसन ब्लू के 200 मीटर की परिधि को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। उक्त क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून पूर्णतः वर्जित रहेंगे।
प्रदेश भाजपा के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 सितंबर को भोगनाडीह आएंगे। वे साहिबगंज जिले से 'संथाल परगना परिवर्तन यात्रा' की शुरुआत करेंगे। जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में स्वतंत्रता सेनानी सिद्धो कान्हो की जन्मस्थली 12 बजे पहुंचेंगे। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री दोपहर 12:30 बजे साहिबगंज जिले के पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे। वहां वे 'संथाल परगना परिवर्तन यात्रा' का शुभारंभ करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद में तीन बजे गिरिडीह जिले के जमुआ स्थित झारखंड धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री झारखंड धाम में 3:30 बजे से परिवर्तन महासभा को संबोधित करेंगे। धनबाद प्रमंडल परिवर्तन यात्रा की शुरुआत भी करेंगे।
गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम काे लेकर एयरपोर्ट तथा होटल रेडिसन ब्लू नो फ्लाइंग जोन घोषित
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
चक्रवात फेंगल की लैंडफॉल की तैयारी: तमिलनाडु में उच्च चेतावनी
तमिलनाडु चक्रवात फेंगल के लिए तैयार हो रहा है, जो बंगाल की खाड़ी में तीव्र हो रहा है और...
केदारनाथ में खिला कमल, आशा नौटियाल 5,622 वोटों से जीतीं - भाजपा उम्मीदवार को 23814 और कांग्रेस उम्मीदवार को 18192 वोट मिले
देहरादून, 23 नवंबर :भारतीय जनता पार्टी भाजपा की उम्मीदवार आशा नौटिया...
बैंक मैनेजर और चपरासी ने हड़पे 10 करोड़, राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था की दो एफडी तुड़वाई
भोपाल : मध्य प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था की पांच-पांच करोड़ रुप...
कालिंदी एक्सप्रेस पलटाने की साजिश में 6 संदिग्ध हिरासत में - घटनास्थल पर पहुंचे एटीएस आईजी नीलाब्जा चौधरी
कानपुर:कानपुर फर्रुखाबाद रेलवे ट्रैक पर शिवराजपुर स्टेशन के नजदीक एलपी...
Previous
Article