कोलकाता : चक्रवाती तूफान 'दाना' के लैंडफाल के बाद पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में तेज बारिश हुई है। गुरुवार रात 11:12 बजे से इस तूफान का ‘लैंडफॉल’ शुरू हुआ। यह शुक्रवार सुबह भी जारी है। ओडिशा के धामरा और भीतारकणिका के बीच में यह तूफान जमीन से टकराया। चक्रवात के दौरान हवाओं की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। आज सुबह लगभग 10:00 बजे इसके कमजोर होने की संभावना है।
अलीपुर मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश का सामना करना पड़ रहा है। कोलकाता में गुरुवार रात तक इसका खास असर नहीं दिखा। केवल हल्की बारिश हुई। पूर्वी मेदिनीपुर और आसपास के तटीय इलाकों में हालात गंभीर बने हुए हैं। तूफान के कारण दीघा और मंदरमणि जैसे पर्यटन स्थलों को खाली करा लिया गया है। वहां के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की थी कि पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में समुद्र में नौ से 14 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं।
चक्रवात 'दाना' के कारण हावड़ा, हुगली और उत्तर 24 परगना में भारी बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने आज और कल के लिए पूर्वी मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और पश्चिम मेदिनीपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, झाड़ग्राम जिले में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सचिवालय से रातभर स्थिति पर नजर रखी।
चक्रवाती तूफान 'दाना' के प्रभाव से बंगाल के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने सचिवालय से रात भर की निगरानी
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
महाकुंभ: काशी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़,गंगा आरती आम लोगों के लिए 05 फरवरी तक बंद —गलियां भी भीड़ से ठसाठस,शहर की सीमा से पैदल ही आ रहे श्रद्धालु
वाराणसी,31 जनवरी : प्रयागराज महाकुंभ में पुण्य की डुबकी लगाने के बाद क...
पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपित फरार
लखीमपुर असम : लखीमपुर जिले के हारमती इलाके में पांच साल की बच्ची के ...
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 48.50 रुपये हुआ महंगा, नई दरें लागू
नई दिल्ली : त्योहारों की शुरुआत होने से पहले ही सार्वजनिक क्षेत्र की ...
प्रधानमंत्री मोदी आज कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन क...
Previous
Article