जापान ने अपने हवाई क्षेत्र में चीन के एक जासूसी विमान के लगभग दो मिनट तक मंडराने की घटना को गंभीरता से लिया है। जापान ने कहा है कि यह अस्वीकार्य है। जापान ने चीन के कार्यवाहक राजदूत को तलब कर हवाई क्षेत्र के उल्लंघन पर कड़ी आपत्ति जताई है।
जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने कहा कि सोमवार को चीन का वाई-9 टोही विमान कुछ समय के लिए हमारे देश के दक्षिण-पश्चिमी हवाई क्षेत्र में घुस आया था। हवाई क्षेत्र में विमान के घुसते ही सेना को अपने लड़ाकू विमानों को वापस बुलाना पड़ा। उन्होंने कहा कि पहली बार जापानी सेल्फ डिफेंस फोर्स ने अपने हवाई क्षेत्र में एक चीनी सैन्य विमान का पता लगाया।
हयाशी ने राजधानी टोक्यो में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''जापान के हवाई क्षेत्र में चीनी सैन्य विमानों का प्रवेश न केवल हमारे क्षेत्रीय अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है, बल्कि सुरक्षा के लिए भी खतरा है। हमें यह बिल्कुल अस्वीकार्य है।''
जापान टुडे अखबार के अनुसार जापानी आत्मरक्षा बल के संयुक्त स्टाफ ने सोमवार देररात कहा कि चीनी वाई-9 टोही विमान ने जापान के मुख्य दक्षिणी द्वीप क्यूशू के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित दांजो द्वीप के ऊपर दो मिनट तक चक्कर लगाया। जापान के अधिकारी चीन की सैन्य गतिविधि का विश्लेषण कर रहे हैं। जापान ने लड़ाकू विमानों ने वहां पहुंचकर चीन के विमान को वहां से चले जाने की चेतावनी दी।
हयाशी ने कहा कि हाल के वर्षों में जापान के आसपास चीन की सैन्य गतिविधि तेजी से बढ़ी हैं। इस घटना पर जापानी उप विदेश मंत्री मासाताका ओकानो ने चीन के कार्यवाहक राजदूत शि योंग को तलब कर हवाई क्षेत्र के उल्लंघन पर कड़ी आपत्ति जताई।
चीन ने जासूसी विमान भेजा जापान, दो मिनट तक मंडराता रहा
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
पाकिस्तान में बम विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गई है और सात पुलिसकर्मियों सहित कुल १६ लोग घायल हुए हैं।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के पिशीन जिले में सुरखाब चौक के पास एक भीड़-भाड़ वाले बा...
भारतीय विदेशमंत्री जयशंकर इस्लामाबाद में मंगोलिया के प्रधानमंत्री से मिले
इस्लामाबाद : भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर की यहां शंघाई सहयोग संगठन ...
कराची एयरपोर्ट के बाहर विस्फोट, दो की मौत, एक विदेशी नागरिक समेत 11 घायल
कराची : पाकिस्तान में कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर सड़क ...
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से मलावी के दौरे पर
नुआकशोत मॉरिटानिया : तीन अफ्रीकी देशों अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलाव...
Stay Connected
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहशत, पूर्ण पुलिस स्टेशन की मांग फिर तेज
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शेट्टी का पलड़ा भारी हर समय काम के लिए तत्पर ‘शिवाभाई’ स्थानीय मतदाताओं में लोकप्रिय
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दिन, हैदर अली शेख का ज़ोरदार जनसंपर्क
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्...
Previous
Article