जींद:जींद के नरवाना में ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में 3 महिलाओं समेत 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल है जिनका नरवाना के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र के मर्छेदी गांव के रहने वाले करीब 15 लोग सोमवार देर शाम को टाटा मैजिक में सवार होकर राजस्थान के गोगामेड़ी धाम पर पूजा अर्चना करने जा रहे थे। देर रात करीब 12:30 बजे वह नरवाना के बिरधाना गांव के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार एक ट्रक ने टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। जिससे टाटा मैजिक गड्ढों में पलट गया। सभी श्रद्धालु मैजिक में बुरी तरह फंस गए और घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। हादसे को देखकर सड़क पर जा रहे हो वाहनों में सवार लोगों ने श्रद्धालुओं को टाटा मैजिक से निकलने की कोशिश की लेकिन अंधेरा होने की वजह से उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी।
इसके बाद नरवाना थाना सदर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थानीय लोगों के सहायता से घायलों को बाहर निकाला। आनन फानन में सभी श्रद्धालुओं को नरवाना के सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने 7 को मृत घोषित कर दिया जबकि बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
मृतकों में 50 वर्षीय रुकमणी ,35 वर्षीय कामिनी ,55 वर्षीय तेजपाल, 50 वर्षीय सुरेश, 50 वर्षीय परमजीत, 50 वर्षीय मुक्ति शामिल है। एक मृतक के भी पहचान नहीं हो पाई है पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जींद में ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे टाटा मैजिक को मारी टक्कर , सात की मौत
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
पत्नी की निर्मम हत्या, तीन दिन कमरे में पड़ा रहा शव, हत्यारा गिरफ्तार
शिमला : एक पति ने पत्नी की बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी और उसके शव को घ...
कैट और एमरा ने मिलकर अमेजॉन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ सीसीआई की रिपोर्ट पर जारी किया श्वेत पत्र
कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट के राष्ट्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय खाद्य तेल व्...
कालाबाजारी करने वालों पर करें कठोरतम कार्रवाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उर्वरक की मांग बढ़ने पर ...
संदीप घोष के घर के एक हिस्से का अवैध निर्माण, कोलकाता नगर निगम ने दिया नोटिस
कोलकाता:बेलियाघाटा के बदन राय लेन में स्थित संदीप घोष के चार मंजिला घर...
Previous
Article