कोलकाता : जिस आर.जी. कर कांड को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने कोलकाता के धर्मतला में भूख हड़ताल शुरू की है, उसमें दो दिनों तक आर.जी. कर के ही प्रतिनिधि शामिल नहीं हुए थे। इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। अब रविवार रात आर.जी. कर अस्पताल की ओर से जूनियर डॉक्टरों के नेताओं में से एक अनिकेत महतो भी धरने में शामिल हुए हैं। शनिवार रात जब छह जूनियर डॉक्टरों ने भूख हड़ताल शुरू की थी, तब सवाल उठने लगे थे कि आर.जी. कर अस्पताल, जो आंदोलन का केंद्र रहा है, वहां का कोई भी डॉक्टर भूख हड़ताल में क्यों शामिल नहीं हुआ?
रविवार रात को आर.जी. कर अस्पताल के जूनियर डॉक्टर अनिकेत महतो भी भूख हड़ताल में शामिल हो गए। शनिवार से शुरू हुई इस आमरण अनशन में अब कुल सात डॉक्टर शामिल हो गए हैं, जो अपनी दस मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
शनिवार रात को जब छह डॉक्टरों ने भूख हड़ताल की शुरुआत की, तब उनमें से कोई भी आर.जी.कर अस्पताल से नहीं था, जिससे आंदोलनकारियों में विवाद की चर्चाएं शुरू हो गईं थीं। लोगों में यह सवाल उठने लगा था कि आर.जी. कर अस्पताल के किसी डॉक्टर ने क्यों हिस्सा नहीं लिया, जबकि इस आंदोलन की शुरुआत उसी अस्पताल की घटना से हुई थी।
हालांकि, जूनियर डॉक्टरों ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना था कि आर.जी. कर अस्पताल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ही यह फैसला लिया गया था और यह निर्णय सबकी सहमति से हुआ था। शनिवार रात से ही कोलकाता मेडिकल कॉलेज के अनुष्टुप मुखर्जी, स्नेघा हाज़रा, तान्या पांजा, एस.एस.के.एम. अस्पताल के अर्णब मुखर्जी, के.पी.सी. मेडिकल कॉलेज की सायंतनी घोष हाज़रा और एन.आर.एस. मेडिकल कॉलेज के पुलस्त्य आचार्य ने अनशन शुरू किया था।
रविवार रात अनिकेत महतो के जुड़ने से आंदोलन को एक नई दिशा मिली है, जो आर.जी. कर अस्पताल से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। आंदोलनकारी डॉक्टरों का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह से सहमति से लिया गया था और आंदोलन के अगले कदमों पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है।
धर्मतला की भूख हड़ताल में पहली बार शामिल हुए आरजी कर के जूनियर डॉक्टर
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
सभ्यता-संस्कृति की पहचान और देश की एकता का आधार है हिन्दी : मुख्यमंत्री धामी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी दिवस के अवसर पर शनिव...
आरजी कर : सूर्यास्त के बाद पोस्टमार्टम पर विवाद, बोर्ड सदस्य की आपत्ति को पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने की अनदेखी
कोलकाता:कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हाल ही में एक म...
पुलिस ने 24 दिनों के भीतर 10 करोड़ से ज्यादा नकदी बरामद की
नई दिल्ली, 31 जनवरी : दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण,...
Previous
Article