काठमांडू : नेपाल की राजधानी काठमांडू में बीती देर रात से हाई वोल्टेज राजनीतिक ड्रामा हो रहा है। पुलिस ने पूर्व गृहमंत्री रवि लामिछाने को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर और दफ्तर को चारों ओर से घेर लिया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में राजधानी की सड़कों पर सुरक्षा बलों को उतारा गया है।
अपनी गिरफ्तारी की संभावना को देखते हुए रवि लामिछने ने पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं को तत्काल पार्टी मुख्यालय पहुंचने को कहा है। पार्टी दफ्तर में रविवार मध्य रात से पदाधिकारियों की बैठक चल रही है। इसी बीच रवि लामिछाने ने बैठक से बाहर आकर पत्रकारों को बताया कि उनको गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस वालों ने उनके घर और पार्टी दफ्तर को घेर रखा है। किसी भी समय उनको गिरफ्तार किया जा सकता है। लामिछाने ने कहा कि यदि सरकार उनको गिरफ्तार करती है तो इसके विरोध में उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता देशभर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी गिरफ्तारी हुई तो इसका परिणाम बहुत खराब होगा।
इसी बीच खबर है कि रवि लामिछाने ने अपनी पार्टी के उपाध्यक्ष स्वर्णिम वागले सहित 15 नेता जो एक दिन पहले ही 10 दिनों के चीन भ्रमण पर गए हैं उनको तत्काल वापस आने को कहा है। लामिछाने के निजी सचिव दीपक बोहरा ने इसकी पुष्टि की है।
नेपाल में पुलिस ने पूर्व गृहमंत्री रवि लामिछाने के घर और दफ्तर को घेरा
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
राहुल गांधी पर आपत्तिजनक बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका
नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर विपक्ष के नेता राहुल...
उत्तराखंड : उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटना, 5 लोगों की मौत
उत्तराखंड:उत्तराखंड के उत्तरका...
सशक्त और प्रेरणादायक : विरार ईएमयू कारशेड की इंजीनियर शिवांगी सोनी ने सफलता की नई परिभाषा गढ़ी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम उन महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं जो न केवल अप...
छठ पूजा पर सामान्य रहेगा बंगाल का मौसम, नहीं होगी बारिश
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में छठ पूजा शुरू हो चुकी है। इस ब...
Previous
Article