नई दिल्ली, 29 नवंबर : अरब सागर में मछली पकड़ने वाली दो श्रीलंकाई नावों से 500 किलो ड्रग्स बरामद करके 09 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब्ती की यह कार्रवाई भारत और श्रीलंका की नौसेनाओं के संयुक्त अभियान में की गई है। चालक दल और जब्त नशीले पदार्थों के साथ दोनों नावों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए श्रीलंकाई अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
भारतीय नौसेना के गुरुग्राम स्थित सूचना संलयन केंद्र (हिंद महासागर क्षेत्र) को श्रीलंकाई नौसेना से अरब सागर में श्रीलंकाई ध्वज वाली मछली पकड़ने वाली दो नावों से मादक पदार्थों की तस्करी किये जाने के बारे में जानकारी मिली। इस इनपुट पर भारतीय नौसेना के लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान और दूर से संचालित विमान से व्यापक निगरानी की गई। साथ ही निगरानी प्रयासों को बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना जहाज के एक जहाज को भी तैनात किया गया।
मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में सूचना के आधार पर भारतीय नौसेना ने दोनों नावों को रोकने के लिए एक समन्वित अभियान के माध्यम से त्वरित प्रतिक्रिया दी। श्रीलंकाई नौसेना से लगातार मिल रही सूचनाओं और भारतीय नौसेना के विमानों से हवाई निगरानी के आधार पर 24 और 25 नवंबर को दो नावों की पहचान की गई। मादक पदार्थ विरोधी अभियानों का संचालन करने के लिए भारतीय नौसेना के एक अतिरिक्त जहाज को भी तैनात किया गया था।
इसके बाद जहाज और हवाई संपत्तियों के बीच दोनों नावों के चालक दल को सचेत किया गया, जिस पर सभी सदस्यों ने हाथ खड़े करके समर्पण कर दिया। भारतीय और श्रीलंकाई नौसेना के समन्वित अभियान में जहाज की बोर्डिंग टीम ने दोनों नावों पर चढ़ाई की और लगभग 500 किलोग्राम नशीले पदार्थ (क्रिस्टल मेथ) जब्त किए गए। चालक दल और जब्त नशीले पदार्थों के साथ दोनों नावों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए श्रीलंकाई अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
नौसेना ने अरब सागर में दो श्रीलंकाई नावों से बरामद की 500 किलो ड्रग्स - दोनों नावों के 09 लोगों को गिरफ्तार करके श्रीलंकाई अधिकारियों को सौंप दिया गया
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों पर जताई कड़ी निंदा, कहा "अपने पापों की कीमत चुकाएगा पाकिस्तान
जम्मू:...
इंटरव्यू लेने पहुंची महिला पत्रकार तो गोद में बैठ गए सीपीएम नेता, पार्टी से निलंबित
कोलकाता : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के नेता तन्मय भट्टाचा...
कोलकाता टैक्सी घोटाला कैमरे में कैद: विदेशी पर्यटक को माफिया से जोड़ने की धमकी, कहा – 'हड्डियाँ तोड़ दूँगा'
कोलकाता: भारत भ्रमण पर आए एक अमेरिकी प...
जूते के शो रूम में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर हुआ राख
झांसी : नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित महानगर के प्रमुख चौराहा स्थित जूते क...
Previous
Article