शिमला : एक पति ने पत्नी की बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी और उसके शव को घर में बंद करके तीन साल के बच्चे सहित फरार हो गया। हैरान करने वाली बात यह है कि महिला का शव तीन दिन तक घर में पड़ा रहा। बदबू आने पर आसपास रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के चार घण्टे के भीतर हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मासूम बच्चे को भी बरामद कर लिया गया है। हत्यारे ने जमीन की खुदाई करने वाले जब्बल (लोहे का औजार) के वार से पत्नी को मौत के घाट उतारा है।
आरोपित के ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यह स्तब्ध कर देने वाली वारदात शिमला जिला के कोटखाई थाना क्षेत्र में सामने आई है। मृतक महिला नेपाली मूल की है। मृतक महिला की पहचान धनमाया रोका (22) निवासी नेपाल के रूप में हुई है, वहीं आरोपी का नाम रमेश रोका (25) निवासी नेपाल है।
मामले के अनुसार नेपाली मूल का रमेश कोटखाई के खनेटी में एक बागवान के सेब बगीचे में काम करता था। वह बागवान द्वारा बनाए गए शेड में पत्नी और तीन वरसबुय बच्चे संग रह रहा था। तीन दिन पहले दम्पति के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और आरोपी रमेश ने जमीन खोदने वाला औजार पत्नी के सिर पर दे मारा। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने पत्नी के शव को कमरे में ही रजाई के नीचे छिपा दिया और बच्चे को लेकर फरार हो गया। तीन दिन तक शव के कमरे में पड़े रहने से जब बदबू फैली तो शेड के समीप रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना बागवान राजिंदर सिंह को दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की और फरार हत्यारे की तलाश शुरू की। चार घण्टे के भीतर हत्यारे को शिमला के नारकंडा में गिरफ्तार किया गया। वह बच्चे को लेकर एक भोजनालय में बैठा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था कि इससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया।
एसपी शिमला संजीव गांधी ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने मंगलवार को बताया कि अभियुक्त के खिलाफ कोटखाई थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्या में प्रयुक्त औजार को बरामद करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने सूचना मिलने के चार घण्टे के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पत्नी की निर्मम हत्या, तीन दिन कमरे में पड़ा रहा शव, हत्यारा गिरफ्तार
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
लखनऊ में बेकाबू कार सवार ने राह चलते लोगों को रौंदा, पांच घायल
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में ठाकुरगंज थानांतर्गत बेकाबू क्रेटा कार ने शुक्रव...
दिल्ली के बापा नगर में तीन मंजिला मकान का आधा हिस्सा गिरा, 12 घायल
नई दिल्ली,:राजधानी दिल्ली के मध्य जिले के करोलबाग स्थित बापा नगर में ब...
शिमला की संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण मामले की सुनवाई आज, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की संजौली मस्जिद में अवैध निर्म...
जम्मू-कश्मीर की यात्रा होगी सुगम, दिल्ली से श्रीनगर के बीच जल्द शुरू हो सकती है वंदे भारत ट्रेन।
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर की यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। जल...
Previous
Article