कोलकाता:आरजी कर अस्पताल की घटना के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सामाजिक बहिष्कार करने की घोषणा की है। राज्यपाल ने गुरुवार शाम को एक वीडियो संदेश में कहा कि वह अब मुख्यमंत्री के साथ किसी भी सार्वजनिक या सरकारी मंच पर नहीं होंगे। उन्होंने ममता बनर्जी का नाम लिए बिना 'लेडी मैकबेथ' कहकर तंज कसा।
राज्यपाल ने कहा, "एक राज्यपाल के रूप में मैं आंखें बंद करके नहीं रह सकता। बंगाल की जनता के साथ खड़े होकर मैंने फैसला किया है कि मैं मुख्यमंत्री का सामाजिक बहिष्कार करूंगा। यदि किसी सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मौजूद होंगी, तो मैं वहां नहीं जाऊंगा।"
इस बीच जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन स्वास्थ्य भवन के सामने जारी है। वे सरकार से बातचीत की मांग कर रहे हैं। हालांकि कई दौर की बातचीत के बावजूद कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला है। गुरुवार को नवान्न में बैठक की योजना बनाई गई, लेकिन विफल रही। राज्यपाल ने वीडियो संदेश में सरकार को स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया।
बोस ने कहा, "मेरे अनुसार, राज्य सरकार समाज और पीड़िता के माता-पिता की भावनाओं को समझने में असफल रही है। नवान्न सच को छिपा नहीं सकता। आप कुछ लोगों को कुछ समय के लिए बेवकूफ बना सकते हैं, लेकिन सभी को हमेशा के लिए नहीं।" राज्यपाल ने कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सीधे तौर पर गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री जो कि स्वयं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं, को इन स्थितियों के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, "स्वास्थ्य मंत्री, जो कि गृह मंत्री और मुख्यमंत्री भी हैं, राज्य में कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को संभालने में विफल रहे हैं।"
राज्यपाल ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर की भूमिका पर भी नाराजगी जताई और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, "आंदोलनकारियों द्वारा पुलिस कमिश्नर के खिलाफ लगाए गए आरोपों से मैं आहत हूं और उनकी भूमिका पर मुझे शर्म आती है। उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जानी चाहिए।"
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस ने की मुख्यमंत्री के सामाजिक बहिष्कार करने की घोषणा
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
धनतेरस पर 60 हजार करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान
नतेरस के अवसर पर देशभर में लगभग 60 हजार करोड़ रुपये का व्यापार होने का अनुमान लगाया गया...
एनआईए ने मनोरमा देवी के घर से चार करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद की
पटनागया : एनआई की टीम ने बिहार में जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी क...
यूपी सरकार के कारागार मंत्री ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
जालौन:उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति गुरूवार को...
अमेरिकी अधिकारी ब्रेंट नीमन ढाका पहुंचे, कल होगी अंतरिम सरकार के प्रमुख से भेंट
ढाका:अमेरिका के सरकारी अधिकारी ब्रेंट नीमन आज सुबह बांग्लादेश की राजधा...
Previous
Article