नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल (शुक्रवार) महाराष्ट्र के वर्धा और अमरावती पहुंच रहे हैं। वो सुबह करीब 11:30 बजे राष्ट्रीय 'पीएम विश्वकर्मा' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम तहत प्रगति के एक वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया जाएगा। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में साझा की गई है।
पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम के दौरान पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र सौंपेंगे। इस योजना के तहत कारीगरों को दिए जाने वाले ठोस समर्थन के प्रतीक के रूप में वे 18 ट्रेड के तहत 18 लाभार्थियों को पीएम विश्वकर्मा के तहत ऋण भी वितरित करेंगे। साथ ही पीएम विश्वकर्मा के तहत प्रगति के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक डाक टिकट जारी करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी अमरावती में पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन ऐंड अपैरल (पीएम मित्र) पार्क की आधारशिला रखेंगे। 1000 एकड़ में फैले इस पार्क का विकास महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) राज्य कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में करा रहा है। मोदी सरकार ने वस्त्र उद्योग के लिए सात पीएम मित्र पार्क स्थापित करने को मंजूरी दी थी। पीएम मित्र पार्क देश को वस्त्र विनिर्माण और निर्यात के लिए वैश्विक केंद्र बनाने के विजन को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह विश्वस्तरीय औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में मदद करेगा। यह प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) सहित बड़े पैमाने पर निवेश को आकर्षित करने में सक्षम होगा।
पत्र सूचना कार्यालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाराष्ट्र सरकार की "आचार्य चाणक्य कौशल विकास केंद्र" योजना का शुभारंभ करेंगे। 15 से 45 वर्ष की उम्र के युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए राज्य भर के प्रसिद्ध कॉलेजों में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। राज्य भर में लगभग 1,50,000 युवाओं को हर साल कौशल विकास प्रशिक्षण मुफ्त मिलेगा।
प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर "पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर महिला स्टार्टअप योजना" का भी शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत महाराष्ट्र में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप को शुरुआती चरण में सहायता दी जाएगी। योजना के तहत 25 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत कुल प्रावधानों का 25 प्रतिशत पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा। इससे महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप को आत्मनिर्भर और स्वतंत्र बनने में मदद मिलेगी।
प्रधानमंत्री मोदी का महाराष्ट्र दौरा: वर्धा और अमरावती में करेंगे महत्वपूर्ण कार्यक्रम"
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
युरिन वाली रोटी: रीना ने पूछताछ में उगला सच, आठ साल नहीं चार माह से मिला रही थी; खुद परोसती थी सबको खाना
उत्तर प्रदेश : पुलिस पूछताछ में पहले वह मूत्र मिलाकर खाना बनाने से इन्...
कर्नाटक हाई कोर्ट के जस्टिस श्रीशानंद की माफी से सुप्रीम कोर्ट संतुष्ट, विवादित टिप्पणी पर कार्यवाही बंद
नई दिल्ली : कर्नाटक हाई कोर्ट के जस्टिस श्रीशानंद ने अपनी विवादित टिप्...
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की तबियत बिगड़ी, चेन्नई के अस्पताल में भर्ती
चेन्नईनई दिल्ली, 26 नवंबर : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आरबीआई के गवर्नर...
हिमाचल में दूसरे दिन भी बारिश, एनएच सहित 47 सड़कें बंद
शिमला:हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन मानसून की सक्रियत...
Previous
Article