मुंबई :बदलापुर दुष्कर्म मामले के दो आरोपितों को बीती रात में पुलिस ने रायगढ़ जिले के कर्जत से गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम गुरुवार तड़के दोनों को कर्जत से ठाणे लाई और दोनों का मेडिकल करवाया। इनमें स्कूल के अध्यक्ष उदय कोतवाल को हाई ब्लड प्रेशर था, इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि दूसरे आरोपित स्कूल के सचिव तुषार आप्टे से मेडिकल जांच के बाद पुलिस पूछताछ कर रही है। ठाणे पुलिस इन दोनों को आज ही कोर्ट में पेश करेगी।
बदलापुर के एक स्कूल में अगस्त महीने में दो छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपित अक्षय शिंदे को गिरफ्तार किया था, जबकि स्कूल के अध्यक्ष उदय कोतवाल और सचिव तुषार आप्टे फरार हो गए थे। इन दोनों ने पहले सेशन कोर्ट फिर बाम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था, लेकिन दोनों कोर्ट ने दोनों आरोपितों को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था।
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा था कि क्या पुलिस दोनों आरोपितों को अग्रिम जमानत मिलने का इंतजार कर रही है? हाईकोर्ट ने कहा था "पुलिस पहले भी अच्छा काम नहीं कर रही थी और अब भी अच्छा काम नहीं कर रही है। अन्य मामलों में पुलिस आरोपित को तुरंत ढूंढ़ लेती है, तो इस मामले में पुलिस एक महीने बाद भी आरोपित को क्यों नहीं ढूंढ़ रही है?"
इसके बाद पुलिस ने बुधवार रात में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उन्हें पहले उल्हासनगर के एसीपी ऑफिस ले जाया गया। वहां से उन्हें रात 1 बजे मेडिकल जांच के लिए उल्हासनगर सरकारी सेंट्रल हॉस्पिटल लाया गया। इसके बाद देर रात दोनों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। दोनों की केंद्रीय अस्पताल में आधी रात 1 बजे से सुबह 4 बजे तक लगभग 3 घंटे तक चिकित्सकीय जांच की गई। इसी समय उदय कोटवाल का रक्तचाप बढ़ा हुआ देखा गया और उसे पुलिस की निगरानी में केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पर तय समय पर पुलिस को सूचना नहीं देने पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बदलापुर दुष्कर्म मामले के दो आरोपित कर्जत से गिरफ्तार
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
GST घटा, कारें सस्ती हुईं – मारुति और हुंडई को बिक...
नई दिल्ली, 12 सितंबर 2025: भारत की दो प्रमुख कार निर्माता कंपनियाँ—मारुति सुजुकी इंडिया और हुंडई मोटर इंडिया—ने उम्मीद जताई है कि जीएसटी स...
फरहान अख्तर के ड्राइवर ने किया ₹12 लाख का फर्जीवाड...
मुंबई : मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी के ड्राइवर ने फरहान के नाम पर जा...
मुंबई: एसआरए ने कार्पस फंड में भारी बढ़ोतरी का प्र...
मुंबई में झुग्गी पुनर्विकास परियोजनाओं के तहत बनाए जा रहे रिहैबिलिटेशन टॉवर्स के लिए अब डेवलपर्स को ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। स्लम पुनर्विकास प्राधिक...
डोंबिवली में दुखद हादसा: नवरात्रि भोज के बाद खुले ...
डोंबिवली ठाणे, 30 सितंबर: ठाणे जिले के डोंबिवली में नवरात्रि के मौके पर हुए एक भंडारे के दौरान दर्दनाक हाद...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
ठाणे में 17 अवैध इमारतों पर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्ती की सुप्रीम कोर्ट ने सराहना, हस्तक्षेप से किया इनकार
मुंबई 19 जून,...
बहुजन विकास आघाड़ी के प्रत्याशी राजेश पाटील ने बोईसर विधानसभा सीट से किया नामांकन
मुंबई : पालघर जिले की बोईसर विधानसभा सीट से बहुजन विकास आघाड़ी बविआ ...
लिफ्ट दुर्घटनाग्रस्त होने से लड़का घायल, 3 सुरक्षित बच गए
ठाणे: पोखरण-2 क्षेत्र में रेमंड कॉम्प्लेक्स की एक ऊंची इमारत में लिफ्ट...
मुंबई कोस्टल रोड फेज-2: 9,000 मैन्ग्रोव पेड़ों की कटाई तय, 60,000 पेड़ होंगे प्रभावित
मुंबई, महाराष्ट्र:
Previous
Article