मुंबई : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने एक और आरोपित सुजीत सुशील सिंह (32) को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। सुजीत सुशील सिंह पर इस मामले में वांछित आरोपित जीशान अख्तर को दो गिरफ्तार आरोपितों से मिलवाने का आरोप है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या 15 हो गई है। मुंबई पुलिस आरोपित को पंजाब से मुंबई ला रही है।
इस मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपित सुजीत सिंह इस मामले के वांछित आरोपित जीशान अख्तर के संपर्क में था और उस समूह का हिस्सा था, जिसने हत्या की साजिश रची थी। हत्या के तुरंत बाद वह जालंधर भाग गया था और वहां छिपकर रह रहा था। इसकी गोपनीय जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने पंजाब पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को उसे गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
उल्लेखनीय है कि 12 अक्टूबर को बांद्रा पूर्व में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक 15 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं और तीन फरार हैं। तीनों फरार आरोपितों के विरुद्ध लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में बड़ी सफलता, लुधियाना से 15वां आरोपित गिरफ्तार
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
GST घटा, कारें सस्ती हुईं – मारुति और हुंडई को बिक...
नई दिल्ली, 12 सितंबर 2025: भारत की दो प्रमुख कार निर्माता कंपनियाँ—मारुति सुजुकी इंडिया और हुंडई मोटर इंडिया—ने उम्मीद जताई है कि जीएसटी स...
फरहान अख्तर के ड्राइवर ने किया ₹12 लाख का फर्जीवाड...
मुंबई : मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी के ड्राइवर ने फरहान के नाम पर जा...
मुंबई: एसआरए ने कार्पस फंड में भारी बढ़ोतरी का प्र...
मुंबई में झुग्गी पुनर्विकास परियोजनाओं के तहत बनाए जा रहे रिहैबिलिटेशन टॉवर्स के लिए अब डेवलपर्स को ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। स्लम पुनर्विकास प्राधिक...
डोंबिवली में दुखद हादसा: नवरात्रि भोज के बाद खुले ...
डोंबिवली ठाणे, 30 सितंबर: ठाणे जिले के डोंबिवली में नवरात्रि के मौके पर हुए एक भंडारे के दौरान दर्दनाक हाद...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
मुंबईकरों के लिए खुशखबरी! दक्षिण मुंबई में मेट्रो लाइन 11 का प्रस्ताव MMRCL ने राज्य सरकार को सौंपा
भायंदर शहर: अनधिकृत पानी निकासी के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर निगम को अधिकार देने की मांग
भायंदर:
सुप्रिया सुले ने अक्षय शिंदे के पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठाकर गृहमंत्री से जवाब मांगा
मुंबई:राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एसपी की नेता और सांसद सुप्रिया सुल...
Previous
Article