मुंबई : राकांपा नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के दो चश्मदीदों को पांच करोड़ रुपये की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी मिली है। इसकी शिकायत दोनों चश्मदीदों ने पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। इसके बाद दोनों के आवास पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की छानबीन क्राइम ब्रांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार बाबा सिद्दीकी की हत्या बांद्रा इलाके में 12 अक्टूबर को की गई थी। इस हत्याकांड के चश्मदीद गवाह इकबाल शेख और सोएब खान को गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी गई है। इन दोनों को आए फोन काल में कहा गया है कि अगर जीना चाहता है तो पांच करोड़ रुपये तैयार रख, वर्ना तुझे तेरे बॉस के पास पहुंचा दिया जाएगा। इस धमकी के बाद इकबाल शेख ने खार पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कराई, जबकि शोएब खान ने निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। इन दोनों मामलों की गहन छानबीन पुलिस कर रही है।
खार पुलिस स्टेशन के सूत्रों ने बताया कि शेख की बिल्डिंग में एक पुलिस कांस्टेबल को तैनात किया गया है, जहां कुछ दिन पहले कुछ संदिग्धों को तस्वीरें क्लिक करते देखा गया था। तस्वीर क्लिक करने वाला लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा हुआ लगता है। चूंकि यह जबरन वसूली का मामला है, इसलिए हमने मामले को आगे की जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है।
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: चश्मदीद गवाह को रंगदारी न देने पर मिली जान से मारने की धमकी
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
महाराष्ट्र विस चुनावः अजीत पवार की राकांपा ने 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
मुंबई : अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के ...
लाडली बहनों ने कहा, नवनिर्वाचित विधायक राजन नाईक को मिले मंत्री पद
मुंबई, 26 नवम्बर : पालघर जिले के नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्...
क्रेन की मदद से तीसरी मंजिल पर घर में घुसने का प्रयास, दूसरी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज
भाईंदर, मिरा रोड:...
Previous
Article