इंदौर, 11 जनवरी :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (शनिवार को) इंदौर और बड़वानी जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सेंधवा कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़वानी जिले के दो परियोजनाएं सेंधवा और निवाली उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन भी करेंगे। साथ ही 2580.827 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 13 कार्यो का भूमि-पूजन तथा 58.463 करोड़ रुपये की लागत के 19 कार्यो का लोकार्पण करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुँचेंगे और यहां से हेलिकॉपटर के माध्यम से दोपहर 01. 15 बजे बड़वानी जिले के सेंधवा पहुँचेंगे। वे यहां स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुन: दोपहर 3.30 बजें सेंधवा से प्रस्थान कर दोपहर 4.10 बजे इंदौर पहुँचेंगे। इंदौर के कलारिया गाँव में आयोजित कार्यक्रम में दोपहर 4.25 बजे तथा शाम 5 बजे रेती मंडी में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात शाम 6.05 बजे इंदौर एयरपोर्ट से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
सेंधवा उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजनाः- 1402.74 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सेंधवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से जिले के 98 ग्रामों में लगभग 44148.50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा होगी। परियोजना से लगभग 53 हजार कृषक लाभान्वित होंगे। बड़वानी तहसील के ग्राम खेड़ी के समीप से नर्मदा नदी के जल को 2.70 मीटर व्यास की पाईप लाईन के माध्यम से 501 मीटर की उंचाई तक जल उद्वहन किया जायेगा। दाबयुक्त जल से कृषक स्प्रिंकलर/ड्रिप के माध्यम से सिंचाई का लाभ ले सकेंगे एवं कम जल से अधिक सिंचाई का लाभ मिलेगा। इस पद्धति से सिंचाई हेतु किसानों को भूमि समतल करने की आवश्यकता नहीं होगी। परियोजना के मुख्य पाईप लाईन की कुल लंबाई 56.394 किलोमीटर है। परियोजना से लाभान्वित ग्राम : सेंधवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से सेंधवा तहसील के 67 ग्राम, राजपुर तहसील के 24 ग्राम, निवाली तहसील के 06 ग्राम, बड़वानी तहसील के 01 ग्राम के कृषक लाभान्वित होंगे।
निवाली उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजनाः- 1088.24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली निवाली माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से जिले के 87 ग्रामों में लगभग 33 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। परियोजना अंतर्गत तहसील पाटी के ग्राम बोरखेड़ी के समीप से नर्मदा नदी के जल को 2.60 मीटर व्यास की पाईप लाईन के माध्यम से 465 मीटर की उंचाई तक जल उद्वहन किया जायेगा। दाबयुक्त जल से कृषक स्प्रिंकलर/ड्रिप के माध्यम से सिंचाई का लाभ ले सकेंगे एवं कम जल से अधिक सिंचाई का लाभ मिलेगा। इस पद्धति से सिंचाई हेतु किसानों को भूमि समतल करने की आवश्यकता नही होगी। परियोजना के मुख्य पाईप लाईन की कुल लंबाई 40.183 किलोमीटर है। परियोजना से तहसील पाटी के 29 ग्राम, बड़वानी के 26 ग्राम और निवाली के 32 ग्रामों के कृषक लाभान्वित होंगे।
मप्रः मुख्यमंत्री आज सेंधवा और निवाली माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजनाओं का करेंगे भूमिपूजन
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
रायपुर में 101 फीट के रावण के पुतले का होगा दहन
रायपुर : छत्तीसगढ़ में शनिवार को विजयादशमी के अवसर पर रायपुर के प्रमुख...
मुख्यमंत्री आतिशी से लेकर मंत्रियों ने लिया दिल्ली की टूटी सड़कों का जायजा
नई दिल्ली:मुख्यमंत्री आतिशी समेत दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने सोमवार स...
आरजी कर घोटाला: संदीप घोष के मोबाइल फोन और लैपटॉप से सीबीआई को 'प्रभावशाली लोगों' के सुराग मिल
कोलकाता:आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय घोटाले की जांच कर ...
Previous
Article