महाकुंभनगर, 31 दिसम्बर : प्रयाग को तीर्थराज प्रयाग कहा गया है। आखिर 'तीर्थ' है क्या? इसे श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों को जानना आवश्यक है। महाकुंभ में आने के पूर्व यह हम सबको जानना आवश्यक है कि आप तीर्थराज प्रयाग में आने के अधिकारी हैं या नहीं।
'तीर्थ' शब्द के उच्चारण मात्र से ही हृदय में यह श्रद्धा का भाव उमड़ता है कि हम किसी पवित्र पुण्यमय देवोपम क्षेत्र में विद्यमान हैं। वस्तुत: तीर्थ वह सात्विक क्षेत्र है, जहां राजस एवं तामस विचार, जो पाप कर्म के हेतु हैं, वहां नहीं रहते। इसीलिए 'तीर्थ' शब्द की व्युत्पत्ति में कहा गया है 'जिस स्थल विशेष में सम्पूर्ण पापों की निवृत्ति हो जाय, वह स्थान 'तीर्थ' है।
यह बातें काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के व्याकरण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.भागवत शरण शुक्ल ने हिन्दुस्थान समाचार से एक विशेष वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि अर्थर्ववेद भी यही अर्थ प्रतिपादित करता है कि जो पुण्यशील ऐश्वर्य युक्त यज्ञ कर्म करने वाले ऋषिवदाचरण वाले विशिष्ट जन हैं, वे ही तीर्थ से तरते हैं अर्थात मोक्ष आदि को प्राप्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि तीर्थ शब्द का प्रयोग किसी विशेष जलाशय से युक्त प्रदेश, जिसका सेवन पुण्यजन करते हैं, ऋषि सदृश सात्विक जन करते हैं, के लिए होता है। 'पवित्रमृषिभिर्जुष्टं पुण्यं पावनमुत्तमम्'(महाभारत वन पर्व 88-18)
उन्होंने बताया कि 'तीर्थ' में जाने का भी वही अधिकारी है जो क्रोध न करता हो, जिसकी निर्मल बुद्धि हो, सत्यवादी एवं दृढ़व्रतवाला हो, अपने आत्मा के समान सभी प्राणियों में समदृष्टि रखने वाला हो। ऐसे ही व्यक्ति के 'तीर्थ' में जाने से तीर्थ का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि इस धरातल में ऐसे अनेक सात्विक स्थल हैं, जिन्हें 'तीर्थ' कहा जाता है और उन सभी तीर्थो के जो शिरोमणि राजा हैं उन्हें तीर्थराज प्रयाग कहा जाता है। उन्होंने बताया कि प्रयाग तीर्थ के नामकरण के विषय में 'स्कन्दपुराण' में कहा गया है कि जिस स्थल में प्रजापति ब्रह्मा ने सर्वप्रथम प्रकृष्ट 'याग' किया था उसी स्थल का नाम ब्रह्मा, विष्णु तथा शिव ने 'प्रयाग' कहा।
महाकुंभ में आने के पूर्व आप जानें, आने के अधिकारी हैं या नहीं
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
राष्ट्रपति मुर्मू ने शताब्दी समारोह में स्टॉलों का लिया जायजा
रांची:झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम स्थित इंडियन कॉउंसिल ऑफ एग्रीक...
अमेजन-फ्लिपकार्ट के खिलाफ सीसीआई की रिपोर्ट को लेकर देशव्यापी अभियान शुरू करेंगे व्यापारी
नई दिल्ली : देशभर के व्यापारी कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट ...
बंगाल: TMC विधायक ने 100 गंजे लोगों को किया सम्मानित, कहा- काम बाल वाले होते हैं बुद्धिमान
नई दिल्ली:तृणमूल कांग्रेस के विधायक शौकत मोल्ला ने बुधवार को एक अनोखे ...
हिमाचल में भीषण शीतलहर, मैदानी इलाकों में शून्य पहुंचा पारा
शिमला, 12 दिसंबर:हिमाचल प्रदेश में इस समय भीषण शीतलहर का दौर जारी है। ...
Previous
Article