मुंबई:महाराष्ट्र में राज्य परिवहन महामंडल (एसटी) के 35 डिपो के तकरीबन 60 हजार कर्मचारियों ने सातवें वेतन आयोग के साथ-साथ राज्य सरकार के कर्मचारियों के समान वेतन की मांग को लेकर मंगलवार सुबह से अनिश्चितकालीन काम बंद आंदोलन शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीण इलाकों में राज्य में एसटी यातायात प्रभावित हुआ है और यात्रियों को परेशानी हो रही है। एसटी कर्मचारी संगठन के नेता श्रीरंग बर्गे ने बताया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती, आंदोलन जारी रहेगा।
जानकारी के अनुसार एसटी कर्मचारियों के 11 ट्रेड यूनियनों की एक्शन कमेटी ने मंगलवार 3 सितंबर सुबह से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करने की घोषणा की थी। इसके बाद उद्योगमंत्री उदय सामंत यूनियन नेताओं से चर्चा की अपील की थी। लेकिन एसटी कर्मचारियों की ओर से उद्योगमंत्री की अपील को ठुकरा दिया गया है और सिर्फ मुख्यमंत्री से ही चर्चा किए जाने का संकेत दिया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एसटी कर्मचारियों के नेताओं से चर्चा करने का समय दिया है।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में एसटी महामंडल के कुल 251 डिपो में 80 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से 60 हजार कर्मचारी आंदोलन पर हैं, इससे ग्रामीण इलाकों में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुणे जिले के शिवाजीनगर, वल्लभनगर, भोर, सासवड, बारामती, तालेगांव, सांगली जिले में मिराज, जाट, पलूस, सतारा जिले के कराड, वडुज, महाबलेश्वर, नासिक जिले के खानदेश, नासिक, पिंपलगांव, पेठ आगार और जलगांव जिले के भुसावल, चालीसगांव डिपो पूरी तरह से बंद हैं। अन्य स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ है।
महाराष्ट्र में 60 हजार एसटी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
महाराष्ट्र में एमवीए के लिए हिन्दुओं से ज्यादा कीमती हैं मुस्लिम वोट, सबकुछ करने को तैयार हैं कुछ पार्टियों के नेता
मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजद...
78 करोड़ की लागत से सिद्धिविनायक मंदिर का सौंदर्यीकरण, BMC ने पहले चरण के लिए जारी किए टेंडर
मुंबई : मुंबई के प्रतिष्ठित श्री सिद्ध...
ठाणे-नागपुर मार्ग पर 'स्मार्ट बस' का उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व तकनीक से लैस बस से बढ़ेगी यात्रियों की सुरक्षा
मुंबई:...
मीराभायंदर: 43 वर्षीय तड़ीपार महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार
मीराभायंदर - मीराभायंदर में पुलिस ने 43 वर्षीय महिला ड्रग तस्कर इन्दु ...
Previous
Article